• Home
  • Privacy Policy
Friday, August 7, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

100 किलो वजनी… 6 फुट 5 इंच लंबा.. दोस्त ने दी भाला फेंकने की सलाह, 3 सुपरस्टार को पछाड़ बनाई वर्ल्ड में पहचान

Admin by Admin
September 18, 2025
in खेल
0
100 किलो वजनी… 6 फुट 5 इंच लंबा.. दोस्त ने दी भाला फेंकने की सलाह, 3 सुपरस्टार को पछाड़ बनाई वर्ल्ड में पहचान
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:September 19, 2025, 01:40 IST

सचिन यादव बागपत के पास खेकड़ा गांव के एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उन्हें उनके पड़ोसी संदीप यादव ने भाला फेंकने की सलाह दी. सचिन पहले शौकिया क्रिकेट खेलते थे. वह इतनी तेज गेंद फेंकते थे कि उनके पड़ोसी ने उन्हें जैवलीन में करियर बनाने को कहा और उन्हें किस कोच के निगरानी में ट्रेनिंग करनी चाहिए.

100 किलो वजनी... 6 फुट 5 इंच लंबा.. दोस्त ने दी भाला फेंकने की सलाह सचिन यादव किसान फैमिली से ताल्लुक रखते हैं.
नई दिल्ली. वजन लगभग 100 किलो है. छह फुट पांच इंच लंबे मजबूत कद काठी वाले सचिन यादव ने अपनी पहली ही वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपने आइडल नीरज चोपड़ा सहित भाला फेंक के खेल के तीन सुपरस्टार को पछाड़कर वर्ल्ड में अपनी पहचान बना ली.
नीरज, पेरिस ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम और डायमंड लीग ट्रॉफी विजेता जूलियन वेबर से आगे रहकर यादव ने टोक्यो में इस प्रतियोगिता के फाइनल में वह कर दिखाया जो असंभव लग रहा था. क्योंकि उत्तर प्रदेश के इस 25 वर्षीय खिलाड़ी के लिए चीजें अनजान थी.

बागपत के पास खेकड़ा गांव के एक किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले यादव ने 85.16 मीटर के अपने पिछले व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को बेहतर करते हुए पहले प्रयास में 86.27 मीटर की थ्रो के साथ चौथा स्थान हासिल किया. प्रतियोगिता से पूर्व स्वर्ण पदक के प्रबल दावेदार माने जा रहे वेबर 86.11 मीटर के प्रयास से पांचवें स्थान पर रहे जबकि गत चैंपियन नीरज ने आठवां स्थान हासिल किया। पाकिस्तान के नदीम 82.75 मीटर के साथ दसवें स्थान पर रहे.

Sachin Yadav, who is Sachin Yadav, Sachin Yadav javelin throw, Sachin Yadav world athletics championship, Neeraj chopra, Arshad Nadeem, Julien weber, Sachin Yadav fourth world athletics championships, Sachin Yadav world athletics championship, Sandeep Yadav, सचिन यादव, सचिन यादव वर्ल्ड चैंपियनिशप, नीरज चोपड़ा
सचिन यादव किसान फैमिली से ताल्लुक रखते हैं.
नो हैंडशेक कंट्रोवर्सी से सहमा ACC, पत्रकारों पर लगा दी ये पाबंदी, अब नहीं कर पाएंगे ये काम

यादव अमेरिका के कांस्य विजेता कर्टिस थॉम्पसन (86.67 मीटर) से 0.40 मीटर पीछे थे. लंदन ओलंपिक 2012 के चैंपियन त्रिनिदाद एवं टोबैगो के केशोर्न वालकॉट ने 88.16 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 87.38 मीटर के साथ रजत पदक जीता. यादव ने अपने शुरुआती वर्षों में एक योग्य कोच के बिना अभ्यास किया. उन्हें भाला फेंक से उनके पड़ोसी संदीप यादव ने परिचित कराया जिन्होंने इस लंबे कद के युवा को मनोरंजन के लिए क्रिकेट खेलते देखा था.

अपने गांव में एक दोस्ताना क्रिकेट मैच के दौरान संदीप ने यादव को अच्छी गति से गेंदबाजी करते देखा. यादव ने पहले कहा था, ‘यह पांच या दस ओवरों का एक मजेदार मैच था जो आमतौर पर गांव के मैदानों पर युवा खेलते हैं. संदीप भाई ने मुझे देखा और कहा कि मेरे कंधे की गति अच्छी है और मैं तेज गेंद फेंक रहा हूं. उन्होंने मुझे भाला फेंकने की सलाह दी। बाद में उन्होंने मुझे नयी दिल्ली में (जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के राष्ट्रीय भाला फेंक अकादमी में) जाने-माने भाला फेंक कोच नवल सिंह से प्रशिक्षण लेने की सलाह दी। इस तरह मैंने शुरुआत की.’

यह तब की बात है जब यादव लगभग 19 साल के थे. शुरुआत में यादव के पास कोई उचित कोच नहीं था और कम सफल भाला फेंक खिलाड़ी संदीप ही उनका मार्गदर्शन कर रहे थे. जिला और राज्य स्तर पर कुछ प्रतियोगिताओं के बाद यादव ने पहली बार 2000 में अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के दौरान एक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया और फाइनल में 66.09 मीटर के थ्रो के साथ सातवें स्थान पर रहे. वह 2021 तक 70 मीटर की दूरी नहीं छू पाए लेकिन उसी साल उन्हें कोहनी में चोट लग गई जिसके लिए सर्जरी करानी पड़ी. उनके पिता को उनके इलाज के लिए कर्ज लेना पड़ा.

चोट से उबरने के बाद यादव का प्रदर्शन बेहतर हुआ. मई 2023 में रांची में हुए फेडरेशन कप के दौरान उन्होंने प्रतिष्ठित 80 मीटर का आंकड़ा पार कर लिया. वह 80.27 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे लेकिन उससे भी बढ़कर, 80 मीटर क्लब में शामिल होने से अधिकारियों और कोचों का ध्यान उनकी ओर गया. संदीप ने ही जाने-माने कोच नवल सिंह को यादव को अपने मार्गदर्शन में लेने के लिए राजी किया था. संदीप ने नवल के अधीन प्रशिक्षण लिया था जिन्होंने ओलंपियन शिवपाल सिंह और पैरालंपिक स्वर्ण विजेता सुमित अंतिल और नवदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों को कोचिंग दी है.

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 19, 2025, 01:40 IST

homesports

100 किलो वजनी… 6 फुट 5 इंच लंबा.. दोस्त ने दी भाला फेंकने की सलाह



Source link

Previous Post

China Masters Super 750: वर्ल्ड नंबर वन से होगा पीवी सिंधु का सामना, सात्विक-चिराग भी पहुंचे क्वार्टर फाइनल में

Next Post

चोपन. BREKING: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Next Post

चोपन. BREKING: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. विश्व स्तनपान सप्ताह पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं को दी कानूनी जानकारी
  • सोनभद्र. नशीली और नकली दवाओं की जांच को मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, छह दवाओं के लिए गए नमूने
  • सोनभद्र. प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का 8 अगस्त को जनपद दौरा
  • सोनभद्र. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 31 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण
  • सोनभद्र. ओवरब्रिज के नीचे बनेगा आधुनिक वेंडर जोन, सड़क किनारे वेंडिंग की समस्या होगी खत्म

Breaking News

सोनभद्र. विश्व स्तनपान सप्ताह पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं को दी कानूनी जानकारी

by JK Gupta
August 7, 2026
0

@जे0 के0.....  Sonbhadra । उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण...

Read moreDetails

सोनभद्र. नशीली और नकली दवाओं की जांच को मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, छह दवाओं के लिए गए नमूने

by JK Gupta
August 7, 2026
0

@जे0 के0...... Sonbhadra। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से नशीली एवं नकली दवाओं की बिक्री रोकने के...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio