घोरावल/सोनभद्र (विजय अग्रहरी)…….

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कोलिया घाटी में ऑटो पलटने से 3 महिला समेत 4 लोग घायल हो गए। शिल्पी गांव निवासी मुनिया 40 वर्ष, धुवासी 50 वर्ष, सुभागिनी 40 वर्ष, डंगर 71 वर्ष को घायलावस्था मे उनके परिजन तथा पूर्व ग्राम प्रधान दिनेश घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार की दोपहर 12:30 बजे भर्ती कराए।
पूर्व प्रधान दिनेश ने बताया कि गांव के ये लोग झाड़ू बनाने का काम करते हैं। उसी से जीविकोपार्जन करते हैं। झाड़ू बनाने के लिए सीक लेने के लिए शिल्पी से गुरुवल क्षेत्र के देवदहा नाला के पास गए थे।वहां से वे सभी सीक तोड़कर इकट्ठा कर घर जाने की तैयारी किए और तभी एक ऑटो कोलिया घाटी की ओर जा रही थी जिस पर यह चारों लोग सवार हो गए।
कोलिया घाटी में विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित बाइक सवार को बचने बचाने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित होकर करवट ले ली। जिससे ऑटो में सवार चार-पांच लोग घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है।