करमा/सोनभद्र (रामकेश यादव)…..

हर घर नल जल योजना द्वारा बिछाई गई पाइपलाइन के लीकेज से पानी घरों व दुकानों में घुसने से ग्रामीण परेशान है, संबंधित को जानकारी होने के बावजूद ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है ।
प्राप्त जानकारी अनुसार विकास खण्ड करमा अंतर्गत ग्राम पंचायत पापी( करकी माइनर) चट्टी पर राज किराना स्टोर मोहन सेठ की दुकान में लगभग एक महीने से लीकेज पाईप लाईन का पानी बह रहा है। जिसके पानी से दुकान में रखी सामग्री खराब हो रही है। लाल मौर्या ने बताया कि मेरे द्वारा सम्बंधित लोगों को कई बार मौखिक सूचना देतें हुए गुहार लगाई लेकिन कोई पहल आज तक नहीं हुआ।
करकी माइनर चट्टी पर हर घर नल पेयजल योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन से पानी बर्बाद हो रह है। लाल मौर्या के दुकान के गली में बिछे अंडरग्राउंड पाइप में लीकेज से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है कुछ पानी में दुकान में भी चला जा रहा है जिससे दुकान में रख्खे हुए सामान को नुकसान पहुचा रहा है।। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार जल संचय और शुद्ध पेयजल की बात करती है।
दूसरी तरफ बिछाई गई पाइपलाइन से घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है बल्कि यह पानी लीकेज होकर रास्तो बेकार में बह रहा है।स्थानीय मोहन सेठ, मनोज, मुन्ना,रणजीत सिंह सहित अन्य लोगों ने जल बर्बादी पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभाग से पाइपलाइन की मरम्मत कराने की मांग की है। इससे पानी की बचत होगी और घरों में दुकानों में रोड पर बह रहे पानी की समस्या से निजात सके।