म्योरपुर/सोनभद्र (संदीप अग्रहरी)…….

थाना क्षेत्र के कांचन गांव में गांव में मंगलवार की रात लगभग 9 बजे एक ही परिवार पर आकाशीय बिजली गिरने से 7लोग घायल हो गए, हादसे में 13 वर्षीय अंशिका पुत्री प्रमोद की मौत हो गई, जबकि अन्य सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
बीती रात परिवार के सदस्य एक साथ खाना खा रहे थे कि घर तभी तेज़ गर्जना के साथ आकाशीय बिजली घर पर गिर गई। बिजली गिरने के बाद घर में चीख-पुकार मच गई, सूचना के बाद पहुंची एंबुलेंस द्वारा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य लाया गया।
म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है, गांव में इस घटना से शोक की लहर दौड़ गई है, मृतक बालिका के परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।