Last Updated:
सर्वेश कुशारे ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप ऊंची कूद फाइनल में 2.28 मीटर की निजी सर्वश्रेष्ठ कूद लगाकर छठा स्थान पाया, हामिश केर ने स्वर्ण पदक जीता.
सर्वेश कुशारे विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप ऊंची कूद में छठे स्थान पर रहेटोक्यो. भारत के सर्वेश कुशारे मंगलवार को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की ऊंची कूद स्पर्धा के फाइनल में अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 2.28 मीटर की कूद के साथ छठे स्थान पर रहे. विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की ऊंची कूद स्पर्धा के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय 30 साल के सर्वेश ने फाइनल में तीसरी कोशिश में 2.28 मीटर की की कूद लगाकर 2.27 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ा जो उन्होंने 2022 में किया था.
वह 2.31 मीटर के प्रयास में चूक गए और तेजस्विन शंकर का 2018 में बनाया 2.29 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी नहीं तोड़ पाये. नाशिक के रहने वाले सेना के नायब सूबेदार कुशारे ने 2. 28 मीटर का आंकड़ा छूने के बाद दर्शकों की ओर देखकर कहा ,‘‘ छत्रपति शिवाजी महाराज की जय.’’
Sarvesh Anil Kushare clears a Personal Best of 2.28m, finishing 6th in Men’s High Jump final🙌

