• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चोपन. प्रभारी निरीक्षक की भावपूर्ण विदाई

JK Gupta by JK Gupta
September 14, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
157
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चोपन/सोनभद्र (कृपा शंकर पांडेय)…..


रविवार को थाना चोपन परिसर में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया के स्थानांतरण पर एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार विजय कुमार चौरसिया को ओबरा थाने का प्रभारी निरीक्षक के रूप में नई तैनाती हुई है। समारोह में चोपन थाने के समस्त पुलिसकर्मियों के साथ ही गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने श्री चौरसिया के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता एवं आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर थाना क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए।

कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि श्री चौरसिया के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में न केवल पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आई बल्कि जनता का पुलिस पर विश्वास भी और अधिक मजबूत हुआ। वहीं, विदाई समारोह के दौरान भावुक क्षण भी देखने को मिले जब सहयोगी पुलिसकर्मियों ने उन्हें यादगार स्मृतिचिह्न भेंट किए। थाना परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने उन्हें शुभकामनाओं के साथ नए पद पर सफलता की कामना की।

इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान रामनारायण पांडे, प्रदीप अग्रवाल, राकेश पाण्डेय बिंदू,राजन जायसवाल, विकास पटेल, राहुल सिंह ,राजू चौरसिया आदि मौजूद रहे|

Previous Post

सोनभद्र. चोपन की साइबर टीम ने 15,553 रूपये कराए वापस

Next Post

Hong Kong Open Final: लक्ष्य सेन को फाइनल में चीन के ली शी फेंग से मिली हार, गोल्ड का सपना टूटा

Next Post
Hong Kong Open Final: लक्ष्य सेन को फाइनल में चीन के ली शी फेंग से मिली हार, गोल्ड का सपना टूटा

Hong Kong Open Final: लक्ष्य सेन को फाइनल में चीन के ली शी फेंग से मिली हार, गोल्ड का सपना टूटा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • म्योरपुर. रफ्तार का कहर; दो बाइक की टक्कर में पांच युवक घायल, एक जिला अस्पताल रेफर
  • म्योरपुर. बच्चा चोरी के अफवाह में भीड़ ने कार चालक को पीटा, फाड़े कपड़े
  • इंडियन ओपन में राजेश रमेश और विद्या रामराज ने किया कमाल, 400 मीटर रेस में जीता स्वर्ण पदक
  • रेणुकूट. मोक्ष नगरी वाराणसी में ‘मानवता की थाली’ का सम्मान, सेवा कार्यों को मिली राष्ट्रीय पहचान
  • म्योरपुर. मुख्यमंत्री से मिले एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.