Last Updated:
Bigg Boss 19: इस हफ्ते वीकेंड का वार से सलमान खान गायब रहेंगे. इस बार शो में 18 साल बाद उस होस्ट की वापसी होगी जिसने इस लोकप्रिय रियालिटी शो का पहला सीजन होस्ट किया था. वो 18 साल बाद एक बार फिर होस्ट की जिम्मेद…और पढ़ें
वीकेंड का वार में सलमान खान नजर नहीं आएंगे. इस हफ्ते वीकेंड का वार से सलमान खान नदारद रह सकते हैं. वो अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग की वजह से बिजी रहेंगे जिसकी वजह से वो बिग बॉस को अपनी डेट्स नहीं दे सकते. एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग के लिए लद्दाख जा रहे हैं जिसकी वजह से वो वीकेंड के वार में मौजूद नहीं रहेंगे.
अक्षय-अरशद होस्ट करेंगे वीकेंड का वार
बता दें, जॉली एलएलबी 3, सुभाष कपूर की फिल्म जॉली एलएलबी की फिल्म सीरीज की तीसरी फिल्म है. इसके पहले पार्ट में अरशद वारसी, बोमन ईरानी, सौरभ शुक्ला और अमृता राव अहम किरदार में नजर आए थे. वहीं दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार, अन्नू कपूर, हुमा कुरैशी ने लीड रोल अदा किया था. अब फिल्म के तीसरे पार्ट में अक्षय और अरशद दोनों साथ नजर आने वाले हैं.









