• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम, जनपद में कांग्रेस नेताओं के घर जा धमकी पुलिस

JK Gupta by JK Gupta
September 11, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
67
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जे0के0/सोनभद्र……  


__देर रात पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं को किया हाउस अरेस्ट

__वाराणसी पहुंच पीएम का विरोध करने की बना रहे थे योजना

Sonbhadra। वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का विरोध करने की योजना बना रहे सोनभद्र के कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने देर रात हाउस अरेस्ट कर लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज गोंड़ के साथ जगदीश मिश्रा और शत्रुंजय मिश्रा को भी उनके घरों में नजरबंद किया गया।

सोनभद्र जिले के कांग्रेस नेताओं को सुबह से पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। यह कार्रवाई जिला प्रशासन के आदेश पर हुई है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि यह विपक्ष की आवाज दबाने की साजिश है, जबकि पुलिस का कहना है कि यह केवल एहतियाती कदम है।

यह कार्रवाई राहुल गांधी के रायबरेली दौरे का प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा विरोध किए जाने के बाद की गई। कांग्रेस नेताओं ने गुरुवार को वाराणसी में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने की योजना बनाई थी।

इस दौरान सीओ सिटी रणधीर मिश्रा, सदर कोतवाल गोपाल जी गुप्ता, एसआई संजय सिंह सहित पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि योगी सरकार पुलिस के बल पर आवाज दबाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को खाद उपलब्ध कराने की बजाय नेताओं को हाउस अरेस्ट कर रही है।

बता दें मॉरीशस पीएम का यह तीन दिवसीय दौरा 10 सितंबर से शुरू हो चुका है, जिसमें वे काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन, और अयोध्या यात्रा भी करेंगे। पीएम मोदी का वाराणसी दौरा लगभग चार घंटे का है, और इस दौरान विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन हो सकता है।

Previous Post

Lucknow News: बीवी के अफेयर की होने लगी थी चर्चा.. बॉस ने दूसरे कर्मचारी को दे दी हत्या की सुपारी, लखनऊ में रिकवरी एजेंट मर्डर का 24 घंटे में खुलासा

Next Post

बीजपुर. एनबीसी चुनाव को लेकर नेताओं ने भरी हुंकार

Next Post

बीजपुर. एनबीसी चुनाव को लेकर नेताओं ने भरी हुंकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
  • महराजगंज के आशीषित पाल सिंह ने कोच-खिलाड़ी रूप में जीते 8 गोल्ड
  • ओबरा. बंद घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, स्थानीय लोगों की जुटी भीड़

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.