Last Updated:
आदित्य नारायण ने ‘राइज एंड फॉल’ में पवन सिंह संग करियर और उदित नारायण के सुपरस्टार होने के दबाव पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि नेपोटिज्म सबके साथ नहीं चलता है.
आदित्य नारायण इंडस्ट्री में सफल नहीं हो पाए. राइज एंड फॉल में दिख रहे आदित्य
इन दिनों रियालिटी शो राइज एंड फॉल में नजर आ रहे में नजर आ रहे आदित्य नारायण एक सिंगर, संगीतकार, टेलीविजन होस्ट और अभिनेता के रूप में जाने जाते हैं. उनका जन्म 6 अगस्त 1987 को मुंबई में हुआ था और वे प्रसिद्ध गायक उदित नारायण के बेटे हैं. आदित्य ने चार साल की उम्र में गाना शुरू किया और एक बाल कलाकार के रूप में 100 से अधिक गानों में प्रदर्शन किया. वे ‘सा रे गा मा पा’ जैसे शो होस्ट करने के लिए भी जाने जाते हैं. गायक-होस्ट ने रोहित शेट्टी के ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ में भी भाग लिया, जहां वे रनर-अप रहे.
शो के प्रीमियर के दौरान, आदित्य ने ‘राइज एंड फॉल’ में भाग लेने के बारे में बात की और कहा, ‘मैंने अपनी जिंदगी लोगों का मनोरंजन करने में बिताई है, चाहे वह स्क्रीन पर हो या स्टेज पर, लेकिन ‘राइज एंड फॉल’ एक पूरी तरह से अलग खेल है. यहां कोई स्क्रिप्ट नहीं है, कोई रिहर्सल नहीं है, सिर्फ कच्ची हकीकत है. सूट में इस लक्जरी दुनिया में कदम रखना अच्छा लगता है, लेकिन मुझे पता है कि किसी भी समय टेबल्स बदल सकते हैं. मैं यहां आनंद लेने, कम्पीट करने और शायद कुछ लोगों को चौंकाने के लिए आया हूं.’

