• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 9, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Jalaun News: 31 साल पुराने दोहरे हत्याकांड में पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान दोषी करार, आज होगी सजा

Admin by Admin
September 11, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
Jalaun News: 31 साल पुराने दोहरे हत्याकांड में पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान दोषी करार, आज होगी सजा
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:September 11, 2025, 06:27 IST

Jalaun News: जालौन जिली की कालपी विधानसभा सीट से बसपा के विधायक रहे छोटे सिंह चौहान को कोर्ट ने 31 साल पुराने दोहरे हत्याकांड मामले में दोषी करार दिया है. गुरुवार को कोर्ट उन्हें सजा सुनाएगी.

31 साल पुराने दोहरे हत्याकांड में पूर्व MLA छोटे सिंह दोषी करार, आज होगी सजाJalaun News: पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान को आज होगी सजा (File Photo)
जालौन. उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कालपी विधानसभा क्षेत्र से 2007-2012 तक बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक रहे और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता छोटे सिंह चौहान को 31 साल पुराने दोहरे हत्याकांड में आज सजा सुनाई जाएगी. अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/ईसी एक्ट कोर्ट, उरई ने सोमवार को उन्हें इस मामले में दोषी करार दिया था.
यह मामला 30 मई 1994 का है, जब चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम विनोरा वैध में प्रधानी चुनाव को लेकर उत्पन्न रंजिश के चलते दो भाइयों, राजकुमार उर्फ राजा भैया और जगदीश शरण की हत्या कर दी गई थी. रामकुमार नामक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज की थी कि गांव के कुछ लोग हथियारों से लैस होकर उनके घर पहुंचे और अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें उनके दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था.

कोर्ट का फैसला और गिरफ्तारी में देरी

सोमवार को अपर सत्र न्यायाधीश भारतेंदु ने छोटे सिंह चौहान को इस दोहरे हत्याकांड का दोषी ठहराया. सुनवाई के दौरान छोटे सिंह ने हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र दाखिल किया था, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया और उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया. हालांकि, दोषी करार दिए जाने के बावजूद छोटे सिंह चौहान अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.

राजनीतिक सफर और विवाद

छोटे सिंह चौहान का राजनीतिक सफर भी चर्चा में रहा है. 2007 में वे बसपा के टिकट पर कालपी से विधायक चुने गए और 2012 तक इस पद पर रहे. बाद में उन्होंने भाजपा का दामन थामा. 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा गठबंधन की निषाद पार्टी के उम्मीदवार के रूप में कालपी से चुनाव लड़ा, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके. इस मामले में उनकी गिरफ्तारी से बचने की कोशिशें और राजनीतिक प्रभाव ने इस केस को लंबे समय तक सुर्खियों में रखा.

सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप

इस मामले में पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने 2008 में छोटे सिंह के खिलाफ मुकदमा वापस लेने का आदेश दिया था, लेकिन पीड़ित पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. सुप्रीम कोर्ट ने राज्यपाल के आदेश को रद्द करते हुए मामले की सुनवाई दोबारा शुरू करने का निर्देश दिया. जुलाई 2024 में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में न्यायिक देरी और संभावित राजनीतिक प्रभाव पर चिंता जताई थी, जिसके बाद उरई की निचली अदालत में सुनवाई तेज हुई.

आज सजा का ऐलान
अब सभी की निगाहें आज के फैसले पर टिकी हैं, जब अपर जिला एवं सत्र न्यायालय, उरई में छोटे सिंह चौहान को सजा सुनाई जाएगी. इस मामले ने न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि यह एक लंबे समय से लंबित गंभीर अपराध का मामला है.

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

Principal Correspondent, Lucknow

Principal Correspondent, Lucknow

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Location :

Jalaun,Uttar Pradesh

First Published :

September 11, 2025, 06:27 IST

homeuttar-pradesh

31 साल पुराने दोहरे हत्याकांड में पूर्व MLA छोटे सिंह दोषी करार, आज होगी सजा



Source link

Previous Post

Bigg Boss 19: ‘रियल लाइफ में…’ अभिषेक बजाज संग हुई नगमा मिराजकर की बहस, आवेज दरबार की GF ने दिया करारा जवाब

Next Post

वो सुपरस्टार, जिसने अनुष्का शेट्टी से तमन्ना भाटिया तक हर एक्ट्रेस संग किया काम, विवादों से रहा है इनका गहरा नाता

Next Post
वो सुपरस्टार, जिसने अनुष्का शेट्टी से तमन्ना भाटिया तक हर एक्ट्रेस संग किया काम, विवादों से रहा है इनका गहरा नाता

वो सुपरस्टार, जिसने अनुष्का शेट्टी से तमन्ना भाटिया तक हर एक्ट्रेस संग किया काम, विवादों से रहा है इनका गहरा नाता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
  • सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र
  • बृजभूषण सिंह पर लगे आरोप झूठे, मनगढ़ंत; ये साजिश के हिस्से; फैसले की बड़ी बातें, Ncr Hindi News
  • घोरावल. सबमर्सिबल में उतरे करंट की चपेट में आने से बालक की मौत
  • सोनभद्र. दुद्धी में सपा ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, संगोष्ठी में आदिवासी समाज के अधिकारों पर हुई चर्चा

Breaking News

म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

by JK Gupta
August 9, 2026
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी........ आदिवासी दिवस के अवसर पर बभनडीहा स्थित जय बड़ा देव स्थल के सुंदरीकरण एवं विकास के लिए सांसद...

Read moreDetails

सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र

by JK Gupta
August 9, 2026
0

@जे0 के0/@विष्णु कुशवाहा...... SONBHADRA । राबर्ट्सगंज आदर्श नगर पालिका परिषद क्षेत्र में खराब पड़ी हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की समस्या को...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio