• Home
  • Privacy Policy
Saturday, June 20, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. न्यायालय के आदेशों की खुलेआम अवहेलना, हाथ पर हाथ धरे संबंधित बने हैं निष्क्रिय, और साधे हैं चुप्पी, आखिरकार कैसे मिलेगा वृद्ध विधवा को न्याय

JK Gupta by JK Gupta
September 10, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सलखन/सोनभद्र (बद्री प्रसाद)……..

__संक्रमणीय भूमधरी अराजी पर निर्माण कार्य किए जाने में मनबढ़, सरहंग किस्म के दबंग व्यक्ति उत्पन्न करते हैं व्यवधान

रावर्ट्सगंज विकासखंड के मारकुंडी ग्राम पंचायत स्थित मीनाबाजार नामक बस्ती में संक्रमणीय भूमिधरी मालिक व स्वामिनी पिछड़ी जाति की वृद्ध विधवा महिला को संबंधित न्यायालय से आदेश मिलने के बाद भी निर्माण कार्य किए जाने में मनबढ़,सरहंग किस्म के दबंग व्यक्तियों द्वारा व्यवधान उत्पन्न करते हुए निर्माण कार्य किए जाने से रोके जाने के साथ-साथ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करने को तत्पर, फर्जी मुकदमों में फसाने समेत देखलेने व जानमाल आदि खुलेआम धमकियां दिये जाने से वृद्ध विधवा महिला काफी भयभीत, चिंतित, परेशानहाल है।

वृद्ध विधवा महिला उच्चाधिकारियों के दरबार पर माथा टेकते- टेकते थक हार चुकी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी रावर्ट्सगंज, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी रावर्ट्सगंज को भेजे गए शिकायती पत्र में ग्राम-मारकुण्डी, चौकी-गुरमा,थाना-चोपन,जनपद सोनभद्र निवासिनी बतसिया देवी पत्नी स्व.सुक्खू ने कहा है कि आ०नं०-1398 रकबा 0.0250 हे० स्थित मौजा मारकुण्डी,परगना अगोरी, तहसील राबर्ट्सगंज,जनपद- सोनभद्र की संक्रमणीय भूमिधर मालिक व स्वामिनी है।

आराजी व रकबा उपरोक्त से किसी भी व्यक्ति का कोई वास्ता व सरोकार नहीं है। ग्राम मारकुण्डी वर्तमान समय में चकबन्दी प्रक्रिया में है और चकबन्दी प्रक्रिया प्रारम्भ होने के पूर्व आज से करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उक्त आराजी व रकबा उपरोक्त में 4 फीट ऊंची पक्का मकान निर्माण की है। जब उक्त भवन का पुनर्निमाण करने लगी, तो विपक्षी अलगू पुत्र स्व. दुधई व उसकी पत्नी शीला देवी निवासी पता उपरोक्त अनाधिकार पूर्वक भवन निर्माण में अवरोध उत्पन्न करने लगे, जबकि उक्त विपक्षी न तो उक्त आराजी में सहखातेदार है और न ही उक्त आराजी व रकबा से उसका कोई वास्ता व सरोकार ही है।

इसके उपरान्त भी वृद्धा विधवा महिला ने अपनी जमीन में पुनर्निमाण किये जाने की अनुमति प्राप्त करने हेतु नियमानुसार श्रीमान बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, सोनभद्र के समक्ष वाद सं०- 202554166600000106 बतसिया बनाम् उ०प्र० सरकार, अंतर्गत धारा 5 (1) (ग) प्रस्तुत की, जिसमें सहायक चकबन्दी अधिकारी की आख्या दिनांक 03.07.2025 के आधार पर आदेश दिनांक 31.07.2025 पारित कर निर्माण करने की अनुमति प्रदान की गयी। इसके उपरान्त जब अपनी उक्त आराजी में भवन का पुनर्निर्माण करने गयी।

तो उक्त विपक्षी अलगू पुत्र स्व. दुधई व शीला पत्नी अलगू व उसकी पुत्री निवासीगण उपरोक्त द्वारा भवन निर्माण में व्यवधान उत्पन्न किया जाने लगा। इस पर विपक्षी को बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी द्वारा पारित आदेश दिनांक 31.07.2025 का हवाला देकर निर्माण में अवरोध करने से मना किया, तो विपक्षी घोर अपमानजनक आप शब्दों का प्रयोग करते हुए आमादा फौजदारी हो गये, जबकि उक्त पारित आदेश दिनांक 31.07.2025 में संदर्भित सहायक चकबन्दी अधिकारी की आख्या दिनांक 03.07.2025 में यह स्पष्ट रूप से अंकित है कि “आज स्थल निरीक्षण किया गया, ग्राम में उपस्थित कृषकों को सुना गया, जिसमें यह पाया गया कि उक्त भूमि निर्विवादित है।

ग्राम प्रधान अथवा किसी अन्य व्यक्ति द्वारा कोई आपत्ति/विरोध में नहीं प्रस्तुत की गयी है।” इसके बावजूद भी विपक्षी निर्माण में अनाधिकृत रूप से अवरोध उत्पन्न करके हैरान व परेशान कर रहे हैं और एक विधवा, कमजोर व असहाय महिला समझकर उक्त आराजी में उपरोक्त लोग नाजायज तरीके से कब्जा करना चाहते हैं।

पीड़ित वृद्ध विधवा महिला ने कहा है कि विपक्षी अपनी नाजायज मंशा में कामयाब हो जायेंगे, तो बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी के आदेश दिनांक 31.07.2025 की घोर अवहेलना होगी और दाखिल उक्त वाद का अस्तित्व समाप्त हो जायेगा। विपक्षी एक सरहंग, मनबढ़ व झगड़ालू के किस्म के व्यक्ति हैं और अनुमति प्राप्त होने के बावजूद निर्माण नहीं करने दे रहे हैं और फर्जी मुकदमा में फंसाने समेत देखलेने व जान-माल की धमकियां दे रहे हैं। आशंका व्यक्त की है कि समय रहते विपक्षी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही नहीं की गयी, तो विपक्षी कभी भी अप्रिय घटना कारित कर सकते हैं, इसलिए उन्हें जरिये पुलिस थाना- चोपन निषेधित किया जाना आवश्यक एवं न्यायसंगत है।

वृद्धा विधवा महिला बतासिया देवी ने श्रीमान् बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, सोनभद्र के आदेश दिनांक 31.07.2025 का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए निर्माण कराये जाने एवं विपक्षी के विरूद्ध उचित वैधानिक कार्रवाई करने हेतु थाना चोपन को आदेशित किए जाने की गुहार लगाई है ताकि न्यायसंगत हो सके।

Previous Post

सलखन. उर्वर तथा अपार संभावनाओं का जनपद

Next Post

संजय कपूर की 30 हजार करोड़ संपत्ति विवाद पर मंधीरा कपूर के गंभीर आरोप.

Next Post
संजय कपूर की 30 हजार करोड़ संपत्ति विवाद पर मंधीरा कपूर के गंभीर आरोप.

संजय कपूर की 30 हजार करोड़ संपत्ति विवाद पर मंधीरा कपूर के गंभीर आरोप.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • सोनभद्र. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी पहुंचे सोनभद्र, विकास योजनाओं और औद्योगिक निवेश पर रहेगा फोकस
  • अनपरा. सड़क, स्ट्रीट लाइट और नाली मरम्मत की मांग को लेकर भाजपा नेता ने PWD विभाग को लिखा पत्र
  • कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास
  • चोट के बाद ‘गोल्डन बॉय’ की दहाड़… दोहा डायमंड लीग में चौथे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा, कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए किया क्वालीफाई
  • सोनभद्र. केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी का जनपद भ्रमण कार्यक्रम आज

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • सोनभद्र. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी पहुंचे सोनभद्र, विकास योजनाओं और औद्योगिक निवेश पर रहेगा फोकस
  • अनपरा. सड़क, स्ट्रीट लाइट और नाली मरम्मत की मांग को लेकर भाजपा नेता ने PWD विभाग को लिखा पत्र

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.