• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 9, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अयोध्या में चला ऑपरेशन त्रिनेत्र, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पढ़ें यूपी की अहम खबरें

Admin by Admin
September 10, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
यूपीएसएसएससी PET परीक्षा का आज दूसरा दिन, उन्नाव में ABVP कार्यकर्ताओं का जोरदार विरोध, पढ़ें यूपी की अहम खबरें
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


UP News Update in Hindi: अगर आपको उत्तर प्रदेश से जुड़ी आज की मुख्य और ताजा खबरें पढ़नी हैं तो यहां पर आपको सब जानकारी मिलेगी. जुड़े रहिए न्यूज 18 के साथ…

अयोध्या: ऑपरेशन त्रिनेत्र में पुलिस की बड़ी कामयाबी, लूटकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के मंगारी शुक्लहिया के पास हुए लूटकांड का खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की. बदमाशों ने एक व्यक्ति से मोबाइल, पर्स और मोटरसाइकिल लूटी थी, जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड और नकदी भी थी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच आगे बढ़ाई और लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली. एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जो थाना पूराकलंदर क्षेत्र का निवासी है. एसपी ग्रामीण बलवन्त चौधरी ने बताया कि ऑपरेशन त्रिनेत्र अपराधियों की गिरफ्तारी में बेहद कारगर साबित हो रहा है.

आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, डूंगरपुर प्रकरण में मिली जमानत
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. न्यायमूर्ति समीर जैन की एकल पीठ ने उनकी जमानत अर्जी मंजूर कर ली. 12 अगस्त को हाईकोर्ट में डूंगरपुर प्रकरण से जुड़ी अपील पर बहस पूरी हुई थी, जिसके बाद कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया था. मामला अगस्त 2019 में दर्ज हुआ था, जब अबरार ने रामपुर के गंज थाने में आजम खान, सेवानिवृत्त सीओ आले हसन खान और ठेकेदार बरकत अली के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ और धमकी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था. रामपुर एमपी/एमएलए कोर्ट ने 30 मई 2024 को आजम खान को 10 साल और बरकत अली को 7 साल की सजा सुनाई थी. इस फैसले के खिलाफ आजम खान ने हाईकोर्ट में अपील करते हुए जमानत की मांग की थी, जिस पर उन्हें राहत मिल गई.

मॉरीशस के PM रामगुलाम का वाराणसी दौरा: पहली विदेश यात्रा और द्विपक्षीय वार्ता

मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम बुधवार को वाराणसी पहुंचेंगे. तीन दिन के इस दौरे में गुरुवार को PM मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता होगी. यह रामगुलाम की पहली विदेश यात्रा है. BHU के प्रोफेसर डॉ. आर.पी. पाठक के अनुसार, मॉरीशस में 70% से अधिक भारतीय मूल की आबादी है, जिनकी जड़ें वाराणसी, बलिया, आजमगढ़ और बिहार के तटवर्ती जिलों में हैं. वाराणसी गिरमिटिया मजदूरों का ऐतिहासिक केंद्र रहा है. इस दौरे को बिहार चुनावी हलचल से भी जोड़ा जा रहा है, जिससे क्षेत्रीय राजनीति में असर पड़ सकता है.

वृंदावन में गंगा-यमुना की बाढ़ से तबाही, सांसद हेमामालिनी पहुंची राहत कार्य में

यूपी में गंगा, यमुना समेत नदियों का बढ़ता जलस्तर लोगों के लिए मुसीबत बन गया है. हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद मथुरा के वृंदावन में हालात बिगड़ गए हैं. लगभग 50% इलाका बाढ़ प्रभावित है. राधा वल्लभ मंदिर में पानी भर गया और बस स्टैंड पर खड़ी बसें आधी डूब गईं. सांसद हेमामालिनी प्रभावित लोगों के बीच पहुंचीं, हालचाल जाना और खाना व दूध की व्यवस्था की जानकारी ली. उन्होंने बच्चों को गोद में उठाया और रेस्क्यू किए गए पशुओं को चारा खिलाया.

उत्तर प्रदेश पुलिस में आधुनिक प्रशिक्षण का नया युग: डीजीपी राजीव कृष्ण करेंगे नए सिलेबस और ट्रेनिंग पोर्टल का विमोचन
लखनऊ. पुलिस ट्रेनिंग मुख्यालय ने नए सिलेबस, ट्रेनिंग मैटीरियल, ट्रेनिंग वीडियोज़ और इंटीग्रेटेड ट्रेनिंग मैनेजमेंट पोर्टल तैयार किया है. डीजीपी राजीव कृष्ण मुख्यालय में इसका विमोचन करेंगे. यह नया प्रशिक्षण मॉड्यूल समय की मांग के अनुसार यूपी पुलिस की कार्यशैली और पुलिसिंग के नए तरीके अपनाने में मदद करेगा. आधुनिक तकनीक और डिजिटल साधनों से लैस यह ट्रेनिंग प्रोग्राम पुलिसकर्मियों को बेहतर तैयार करेगा, जिससे प्रदेश में कानून व्यवस्था और सुरक्षा के नए मानक स्थापित होंगे.

मेरठ की अब्दुल्ला रेजीडेंसी में अवैध कब्जे पर बुलडोजर, हिंदुओं की नो-एंट्री विवाद के बाद कार्रवाई
मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र स्थित अब्दुल्ला रेजीडेंसी में हिंदुओं की नो-एंट्री मामले के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. कॉलोनी के 300 मीटर सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे को बुलडोजर चलवाकर खाली कराया गया. यह कार्रवाई ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर की चिट्ठी के बाद शुरू हुई. तहसील प्रशासन, एमडीए और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध हिस्से को ढहा दिया. विवादित कॉलोनी को लेकर प्रशासन अब सतर्क हो गया है और आगे भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है.

बलिया डीएम कार्यालय में हंगामा, गार्डों पर महिलाओं से अभद्रता और मारपीट का आरोप
बलिया डीएम कार्यालय में उस समय हंगामा मच गया जब एसिड अटैक में युवक की मौत के बाद परिजन न्याय की फरियाद लेकर पहुंचे. महिलाओं का आरोप है कि आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग लेकर जब वे डीएम से मिलने पहुंचीं तो गार्डों ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की. गार्डों ने मोबाइल भी छीन लिया और मीडिया कर्मियों के फोन तोड़ने की कोशिश की. महिलाओं का कहना है कि गार्ड नशे की हालत में थे. घटना से नाराज महिलाओं ने डीएम कार्यालय परिसर में हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की.

राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में प्रयागराज को मिला सातवां स्थान, प्रदेश में तीसरे नंबर पर
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में प्रयागराज को बड़ी उपलब्धि मिली है. 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में प्रयागराज सातवें स्थान पर रहा. महाराष्ट्र का ठाणे शहर भी संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर है. पिछले वर्ष प्रयागराज 20वें स्थान पर था. प्रदेश में आगरा तीसरे और कानपुर पांचवें स्थान पर रहे, जबकि प्रयागराज तीसरे नंबर पर सबसे स्वच्छ वायु वाले शहर के रूप में उभरा. मेयर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी और नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा ने इसे शहरवासियों के सहयोग और जागरूकता का परिणाम बताया. नगर निगम ने बड़े पैमाने पर मशीनों और जागरूकता अभियान से आबोहवा सुधारने की दिशा में काम किया है. लक्ष्य अब शीर्ष स्थान हासिल करने का है.

कुशीनगर में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर
कुशीनगर के कप्तानगंज नगर पंचायत क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी से हड़कंप मच गया. तेंदुए को सड़क पार करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद किया गया, जिसके बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई. ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की खोजबीन शुरू कर दी है. लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की अपील की गई है.

हापुड़ में NH-9 पर बड़ा हादसा, ऑटो में कार की टक्कर से 7 यात्री घायल
हापुड़ के थाना पिलखुआ क्षेत्र में एनएच-9 पर एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने ऑटो को टक्कर मार दी. हादसे में ऑटो सवार 7 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

रामपुर में इमाम गिरफ्तार, मस्जिद में विधवा महिला से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

रामपुर के कोतवाली स्वार क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि एक मस्जिद के इमाम ने बीमार विधवा महिला को झाड़-फूंक और ताबीज देने के बहाने नशा सुंघाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया. महिला का कहना है कि इमाम उसके घर जाकर भी शोषण करता रहा और नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की कोशिश की. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी इमाम को गिरफ्तार कर लिया है. महिला की तबीयत बिगड़ी हुई है और उसका इलाज जारी है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

महराजगंज बॉर्डर पर नेपाल से पर्यटकों का आना जारी, भारतीय प्रशासन अलर्ट
महराजगंज बॉर्डर से नेपाल के पर्यटकों का भारत आना लगातार जारी है. बड़ी संख्या में लोग सीमा पार कर रहे हैं क्योंकि नेपाल में हालात बेहद खराब बताए जा रहे हैं. इस बीच नेपाल के कई पुलिसकर्मी अपने-अपने प्वाइंट छोड़कर भाग गए हैं. हालात को देखते हुए भारतीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. जिले के डीएम और एसपी ने बॉर्डर पर कैंप कर स्थिति की निगरानी शुरू कर दी है.

बुलंदशहर में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा, मुठभेड़ में दो लुटेरे घायल, एक गिरफ्तार
बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस की गोली लगने से दो लुटेरे फैजान और राकेश घायल हो गए, जबकि तीसरा साथी बसीम को गिरफ्तार कर लिया गया. यह वही गैंग है जिसने 5 सितंबर को ज्वैलर्स की दुकान से लाखों के सोने-चांदी के आभूषण लूटे थे. मुठभेड़ बुगरासी चौकी क्षेत्र के केला मोड़ पर हुई. पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से अवैध हथियार और लुटे गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं. घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है.

जालौन में ऑनलाइन बेटिंग और गेमिंग फ्रॉड का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार
जालौन साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन बेटिंग और गेमिंग फ्रॉड से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने बैंक लोन दिलवाने के नाम पर पीड़ित का खाता खुलवाकर उसकी जानकारी के बिना उस खाते में फ्रॉड की धनराशि ट्रांसफर कराई. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान साहिल कुमार उर्फ सोनू पांचाल, सोहिल मंसूरी उर्फ नसीम अहमद, नौशाद और पुष्पेंद्र सिंह छोटू के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से 9 हजार रुपए नकद, 6 मोबाइल, 20 डेबिट-क्रेडिट कार्ड और कई बैंकों की पासबुक व चेकबुक बरामद की हैं.

प्रयागराज में 15 दिन के लिए बंद रहेगा चंद्रशेखर आजाद सेतु, जारी हुआ रूट डायवर्जन
प्रयागराज जिला प्रशासन ने गंगा नदी पर बने फाफामऊ स्थित चंद्रशेखर आजाद सेतु को मरम्मत कार्य के लिए 15 दिनों तक बंद कर दिया है. इस दौरान पुल पर भारी और चार पहिया वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. रोडवेज बसें और अन्य वाहन परिवर्तित मार्गों से होकर गुजरेंगे, जिससे दूरी और किराया दोनों बढ़ जाएंगे. एडीसीपी ट्रैफिक ने नया रूट डायवर्जन जारी किया है. हालांकि दोपहिया वाहनों को पुल से गुजरने की अनुमति दी गई है, लेकिन जरूरत पड़ने पर उन पर भी रोक लगाई जा सकती है. प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की है.

गोंडा में युवक को चोर समझकर ग्रामीणों ने दी तालिबानी सजा
गोंडा जिले के इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुर संगम गांव में ग्रामीणों ने युवक को चोर समझकर खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा. गन्ने के खेत में घुसे युवक को ग्रामीणों ने चोर मान लिया और उसे लहूलुहान कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा. मामले की जांच की जा रही है.



Source link

Previous Post

पद्मिनी कोल्हापुरे का ब्लॉकबस्टर गाना, नई नवेली दुल्हन का ही उजड़ गया था सुहाग, रो-रोकर ऋषि कपूर से की थी फरियाद

Next Post

बीजपुर. कल सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक आपूर्ति रहेगी बाधित

Next Post

बीजपुर. कल सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक आपूर्ति रहेगी बाधित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
  • सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र
  • बृजभूषण सिंह पर लगे आरोप झूठे, मनगढ़ंत; ये साजिश के हिस्से; फैसले की बड़ी बातें, Ncr Hindi News
  • घोरावल. सबमर्सिबल में उतरे करंट की चपेट में आने से बालक की मौत
  • सोनभद्र. दुद्धी में सपा ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, संगोष्ठी में आदिवासी समाज के अधिकारों पर हुई चर्चा

Breaking News

म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

by JK Gupta
August 9, 2026
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी........ आदिवासी दिवस के अवसर पर बभनडीहा स्थित जय बड़ा देव स्थल के सुंदरीकरण एवं विकास के लिए सांसद...

Read moreDetails

सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र

by JK Gupta
August 9, 2026
0

@जे0 के0/@विष्णु कुशवाहा...... SONBHADRA । राबर्ट्सगंज आदर्श नगर पालिका परिषद क्षेत्र में खराब पड़ी हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की समस्या को...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio