• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 5, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

कासगंज में भंडारे का खाना खाने से 300 लोग बीमार, कई की हालत गंभीर, पढ़ें यूपी की अहम खबरें

Admin by Admin
September 9, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
यूपीएसएसएससी PET परीक्षा का आज दूसरा दिन, उन्नाव में ABVP कार्यकर्ताओं का जोरदार विरोध, पढ़ें यूपी की अहम खबरें
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


UP News: अगर आप उत्तर प्रदेश की राजनीतिक, शिक्षा और आपराधिक घटनाओं को जानने में दिलचस्पी रखते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आपको न्यूज 18 हिंदी पर उत्तर प्रदेश की उन तमाम खबरों के बारे में जानकारी दी जाती है, जिनका जन सरोकार है. यहां हर छोटी सी छोटी घटना की भी जानकारी दी जाती है. तो आप हमारे इस लाइव कॉपी के साथ जुड़े रहें…

कासगंज में भंडारे का खाना खाने से 300 लोग बीमार, कई की हालत गंभीर
कासगंज जिले के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव कायमपुर में भंडारे का खाना खाने से ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई. मंदिर पर हुई कथा के बाद भंडारा हुआ था. अगले दिन बचा हुआ खाना खाने से करीब 300 ग्रामीण बीमार हो गए. इनमें से लगभग 80 लोगों को सिढ़पुरा स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल और गंजडुंडवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया, जबकि 200 से अधिक ग्रामीणों का गांव में ही इलाज हुआ. कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल जिला अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों का इलाज जारी है.

प्रयागराज में दीवार गिरने से हादसा: दंपति की मौत, नाती घायल

प्रयागराज के यमुनानगर जोन के मेजा क्षेत्र स्थित अमिलिया कला गांव में कच्ची दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया. मिट्टी के नीचे दबे तीन लोगों को ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला. हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका नाती गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. गांव में हादसे के बाद मातम का माहौल है.

लखनऊ में महिला से ठगी, लॉटरी में 30 लाख और मर्सिडीज़ का झांसा देकर उड़ाए 2.70 लाख

लखनऊ के मानक नगर की पूनम अग्निहोत्री को साइबर ठगों ने लॉटरी का लालच देकर ठग लिया. ठगों ने कॉल कर बताया कि उन्होंने 30 लाख रुपए और मर्सिडीज़ कार जीती है. इसके बाद ट्रांसफर चार्ज, जीएसटी, रोड टैक्स, इंश्योरेंस और विदेशी करेंसी को भारतीय मुद्रा में बदलने के नाम पर 2.70 लाख रुपए ऐंठ लिए. जब ठगी का अहसास हुआ तो पूनम ने पुलिस से शिकायत की. साइबर क्राइम पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

लखनऊ में रिटायर्ड आईएएस बने ठगी का शिकार, साइबर अपराधियों ने किया डिजिटल अरेस्ट

लखनऊ में केंद्रीय मंत्रालय से संयुक्त निदेशक पद से रिटायर्ड आईएएस कृपाशंकर गौतम को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर 12 लाख रुपए हड़प लिए. 2 सितंबर को एयरटेल कर्मचारी बनकर कॉल करने वाली महिला ने उनका आधार कार्ड मनी लॉन्ड्रिंग में इस्तेमाल होने की बात कही. इसके बाद पुलिस वर्दी में जालसाज ने वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी वारंट दिखाकर उन्हें डरा दिया. घबराए गौतम ने किसी को बताए बिना बैंक से रकम ट्रांसफर कर दी. ठग लगातार वीडियो कॉल पर निगरानी करते रहे. एफआईआर दर्ज कर साइबर क्राइम पुलिस मामले की जांच कर रही है.

गाजियाबाद: आरएसएस का फर्जी जिलाध्यक्ष बनकर लोगों पर रौब जमाने वाला गिरफ्तार

गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे युवक को पकड़ा है जो खुद को आरएसएस का जिलाध्यक्ष बताकर लोगों पर रौब गालिब करता था. आरोपी की पहचान नोएडा निवासी ओमवीर के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके कब्जे से एक इनोवा गाड़ी भी बरामद की है. आरोपी को थाना विजयनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

बस्ती: आज सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे सरस्वती विद्या मंदिर का भूमि पूजन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बस्ती जिले के दौरे पर रहेंगे. वे बसहवा गांव में सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे. सीएम का हेलीकॉप्टर सुबह 10:55 बजे लैंड करेगा और 11 से 12 बजे तक कार्यक्रम में शामिल रहेंगे. जिला प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.

बुलंदशहर का लाल प्रभात गौड़ शहीद, आज पैतृक गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान बुलंदशहर के लाल प्रभात गौड़ शहीद हो गए. भारतीय सेना में जेसीओ के पद पर तैनात प्रभात की शहादत की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव नरसेना थाना क्षेत्र के पाली आनंदगढ़ी में मातम पसर गया. ग्रामीणों की आंखें नम हैं और गमगीन माहौल है. शहीद का पार्थिव शरीर आज गांव पहुंचेगा, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.

बागपत: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, दिनदहाड़े हत्या का था आरोपी
बागपत पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को दबोच लिया. पकड़ा गया आरोपी विनय उर्फ बिच्छू हाईवे पर दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या करने की वारदात में वांछित चल रहा था. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक तमंचा और बाइक भी बरामद की है. यह कार्रवाई शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई, जहां मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया.

लखनऊ में ट्रेन से शराब तस्करी का पर्दाफाश, कोच अटेंडेंट समेत तीन गिरफ्तार

लखनऊ में जीआरपी चारबाग और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने ट्रेनों के जरिए हो रही शराब तस्करी का खुलासा किया. गोमती नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर ट्रेन संख्या 15078 कामाख्या वीकली एक्सप्रेस के बी-2 कोच से 70 हजार रुपए की अवैध शराब बरामद की गई. इस मामले में कोच अटेंडेंट अविनाश पाठक, नीरज और टुनटुन कुमार को गिरफ्तार किया गया है. चारबाग जीआरपी थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

बागपत: आधी रात बिना वर्दी हाइवे पर निकले एसपी, पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का किया निरीक्षण
बागपत में एसपी सुराज कुमार राय ने क्राइम कंट्रोल को लेकर अनोखी पहल की. आधी रात को बिना वर्दी हाईवे पर निकलकर उन्होंने पुलिसकर्मियों की ड्यूटी प्वाइंट पर अचानक निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों की क्लास लेते हुए उन्हें कम समय में रिस्पॉन्स देने और मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए. रमाला, छपरौली और दोघट क्षेत्र में एसपी ने आधी रात चेकिंग अभियान चलाया और व्यवस्था को परखा.

गोंडा: आईटीआई चौराहे पर डीसीएम की टक्कर से पलटी कार, दो युवक गंभीर घायल
गोंडा शहर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई चौराहे पर सोमवार को एक तेज रफ्तार डीसीएम ने वैगनआर कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पलट गई और उसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है.

गाजियाबाद: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर चलती आर्टिका कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सोमवार को चलती आर्टिका कार अचानक आग की लपटों में घिर गई. चालक अशरफ़ ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई. बताया जा रहा है कि कार में लगे सीएनजी सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई और गाड़ी धू-धू कर जल उठी. मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई.



Source link

Previous Post

‘बैटल ऑफ गलवान’ से सलमान खान ने दिखाया अपना फर्स्ट लुक, वर्दी में आए नजर, शुरू हुई फिल्म की शूटिंग

Next Post

सोनभद्र. Breking: रॉबर्ट्सगंज के रामा हॉस्पिटल में जच्चा बच्चा की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Next Post

सोनभद्र. Breking: रॉबर्ट्सगंज के रामा हॉस्पिटल में जच्चा बच्चा की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. घर लौट रही किशोरी से दो युवकों ने किया दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी
  • हार, चोट और टूटे हौसले के बाद लवलीना बोरगोहेन की दहाड़…अब एशियन गेम्स में गोल्ड मिशन
  • म्योरपुर. ‘शराब छोड़ो, शिक्षा से जुड़ो’… आदिवासी समाज को जय मंगल उरेती का बड़ा संदेश
  • मुख्यालय. जनपद के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, निजी कम्पनीयों मे नौकरी का अवसर
  • सोनभद्र. कांवरियों के रास्ते को दुरुस्त करने में जुटे कई विभाग

Breaking News

सोनभद्र. घर लौट रही किशोरी से दो युवकों ने किया दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी

by JK Gupta
August 5, 2026
0

@जे0 के0......

Read moreDetails

हार, चोट और टूटे हौसले के बाद लवलीना बोरगोहेन की दहाड़…अब एशियन गेम्स में गोल्ड मिशन

हार, चोट और टूटे हौसले के बाद लवलीना बोरगोहेन की दहाड़…अब एशियन गेम्स में गोल्ड मिशन
by Admin
August 5, 2026
0

Last Updated:August 05, 2026, 17:20 ISTपेरिस ओलंपिक के बाद हार, चोट और आत्मविश्वास की कमी से जूझने वाली लवलीना बोरगोहेन...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio