• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 9, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

श्रीदेवी संग 1 ही रूम में रुकना चाहते थे बोनी कपूर, एक्ट्रेस ने कर दिया था मना, प्रोड्यूसर ने सालों बाद खोला राज

Admin by Admin
September 8, 2025
in मनोरंजन
0
श्रीदेवी संग 1 ही रूम में रुकना चाहते थे बोनी कपूर, एक्ट्रेस ने कर दिया था मना, प्रोड्यूसर ने सालों बाद खोला राज
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:September 08, 2025, 11:11 IST

बोनी कपूर ने दिवंगत पत्नी श्रीदेवी की आखिरी फिल्म मॉम को लेकर बात की, जिसमें वह लीड रोल में नजर आई थीं. प्रोड्यूसर ने बताया की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस ने उनके साथ एक ही रूम शेयर करने से मना कर दिया था.

श्रीदेवी ने जब पति संग रूम शेयर करने से किया मना, प्रोड्यूसर ने किया खुलासाबोनी कपूर ने सालों बाद बताया पूरा किस्सा.
नई दिल्ली. श्रीदेवी अपने दौर की टॉप हीरोइनों में से एक थीं. उन्होंने करियर में कई यादगार किरदारों को बड़े पर्दे पर उतारा और शानदार एक्टिंग के लिए हर बार सराही गईं. हाल  ही में बोनी कपूर ने अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी की तारीफ की और बताया कि एक्ट्रेस ने हिंदी फिल्में करते समय जब महसूस किया कि भाषा की वजह से उनकी परफॉर्मेंस पर असर पड़ रहा है, तो उन्होंने हिंदी सीखने का फैसला किया. इसके साथ ही खुलासा किया कि श्रीदेवी ने ‘मॉम’ की शूटिंग के दौरान उनके साथ रूम शेयर करना से मना कर दिया था.

यूट्यूब चैनल ‘गेम चेंजर्स’ पर बातचीत करते हुए बोनी कपूर ने कहा, ‘श्री (श्रीदेवी) को हिंदी नहीं आती थी. उनकी पहली 5-6 हिंदी फिल्में डब की गई थीं, लेकिन उन्हें लगा कि इससे उनकी एक्टिंग कॉम्प्रोमाइज हो रही है तो उन्होंने फिर हिंदी भाषा सीखना शुरू किया. वह डबिंग थिएटर में हिंदी टीचर के साथ प्रैक्टिस करती थीं और फिर उन्होंने खुद हिंदी फिल्मों की डबिंग करना शुरू कर दी थी.’

तमिल और तेलुगु में श्रीदेवी ने खुद की डबिंग

बोनी कपूर ने बताया कि श्रीदेवी हमेशा अपने काम को लेकर समर्पित रहीं और वह अपनी आखिरी फिल्म ‘मॉम’ तक के लिए सीरियस होकर काम किया था. उन्होंने कहा, ‘फिल्म मॉम के लिए श्रीदेवी ने तमिल और तेलुगु वर्जन की डबिंग की और उन्होंने मलयालम वर्जन की भी थोड़ी बहुत डबिंग भी खुद ही की थी. लेकिन वह हमेशा मलयालम डबिंग आर्टिस्ट के साथ बैठती थीं, ताकि यह सुनिश्चित कर सकें कि डबिंग उनकी परफॉर्मेंस के साथ पूरी तरह मेल खा रही है. बहुत कम कलाकारों में ऐसा समर्पण देखने को मिलता है.’

फिल्म के लिए छोड़ी दी थी अपनी फीस

बोनी कपूर ने यह भी खुलासा किया कि श्रीदेवी ने एआर रहमान के लिए अपनी फीस का बलिदान दिया था. उन्होंने कहा, ‘मॉम की शूटिंग के दौरान हम एआर रहमान को लेना चाहते थे, लेकिन वह काफी महंगे थे और हमारा बजट उन्हें अफोर्ड नहीं कर पा रहा था. हमने श्रीदेवी की फीस के लिए एक रकम तय की थी, लेकिन उन्होंने कहा कि मुझे बैलेंस अमाउंट नहीं चाहिए, जो कि करीब 50 से 70 लाख रुपये था. उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे वो रकम मत दो, बल्कि रहमान को फिल्म के लिए ले लो.’

एक रूम शेयर करने से कर दिया था मना

श्रीदेवी की तारीफ करते हुए बोनी कपूर ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने उनके साथ रूम शेयर करने से भी मना कर दिया. उन्होंने कहा, ‘मॉम की स्क्रिप्ट का 21वां वर्जन था, जिस पर हमने शूट किया. फिल्म की ज्यादातर शूटिंग नोएडा, उत्तर प्रदेश में हुई और फिर हम जॉर्जिया गए. लेकिन इस दौरान हम दोनों ने कभी एक ही कमरा शेयर नहीं किया. श्री ने कहा कि वह किसी भी तरह का अपना ध्यान भटकाना नहीं चाहती हैं. वह उस किरदार से इतनी जुड़ गई थीं कि उन्होंने कहा कि मैं असली पत्नी बनकर ध्यान भटकाना नहीं चाहती, मैं फिल्म में सिर्फ मां ही बनी रहना चाहती हूं.’

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 08, 2025, 11:11 IST

homeentertainment

श्रीदेवी ने जब पति संग रूम शेयर करने से किया मना, प्रोड्यूसर ने किया खुलासा



Source link

Previous Post

UP Politics: पंचायत चुनाव पर फोकस, 2027 के लिए संदेश… सालों बाद मायावती करेंगी शक्ति प्रदर्शन, 9 अक्टूबर को लखनऊ में बसपा का बड़ा जमावड़ा

Next Post

किसानों की बढ़ी टेंशन! धान में ‘हल्दी रोग’ का प्रकोप, आज ही जान लें बचाव और उपाय

Next Post
किसानों की बढ़ी टेंशन! धान में ‘हल्दी रोग’ का प्रकोप, आज ही जान लें बचाव और उपाय

किसानों की बढ़ी टेंशन! धान में 'हल्दी रोग' का प्रकोप, आज ही जान लें बचाव और उपाय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. ऐश्वर्य राज सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रालोद कार्यकर्ताओं में खुशी
  • कोन. स्व. जयप्रकाश चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल समेत भाजपा के कई दिग्गज
  • छात्रों-झारखंड सरकार के बीच दूसरे दौर की बातचीत फेल, MLA जयराम महतो भी करेंगे अनशन, Jharkhand Hindi News
  • डाला. तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारा जोरदार टक्कर, घायल
  • लियोनल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता जॉर्ज मेसी का निधन, Sports Hindi News

Breaking News

सोनभद्र. ऐश्वर्य राज सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रालोद कार्यकर्ताओं में खुशी

by JK Gupta
August 8, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन..... -- कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं...

Read moreDetails

कोन. स्व. जयप्रकाश चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल समेत भाजपा के कई दिग्गज

by JK Gupta
August 8, 2026
0

संवाददाता@मिथिलेश जायसवाल....... -- कहा-भाजपा ने कर्मठ नेता ही नहीं, प्रदेश ने विकास के लिए समर्पित व्यक्तित्व खोया, उनकी भरपाई संभव...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio