• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 9, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘सलमान गुंडा है’, डायरेक्टर ने खान फैमिली पर एक बार फिर निकाली भड़ास, करियर बर्बाद करने का लगाया आरोप

Admin by Admin
September 8, 2025
in मनोरंजन
0
‘सलमान गुंडा है’, डायरेक्टर ने खान फैमिली पर एक बार फिर निकाली भड़ास, करियर बर्बाद करने का लगाया आरोप
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:September 08, 2025, 07:07 IST

दबंग फिल्म के डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने एक बार फिर सलमान खान पर निशाना साधा है. उन्होंने एक्टर को गुंडा बताया और साथ ही खान फैमिली पर बॉलीवुड को कंट्रोल करने और बदले की भावना रखने का आरोप लगाया.

'सलमान गुंडा है', डायरेक्टर ने खान फैमिली पर एक बार फिर निकाली भड़ासडायरेक्टर ने सलमान खान को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा.
नई दिल्ली. समलान खान की फिल्म ‘दबंग’ साल 2010 में रिलीज हुई थी. इसका डायरेक्शन अभिनव कश्यप ने किया था, जो कि अनुराग कश्यप के भाई हैं. रिलीज के बाद यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही है. अब अभिनव कश्यप ने एक बार फिर सलमान खान और उनके परिवार के साथ हुए मतभेद को लेकर खुलकर बात की है. उनका आरोप है कि उन्होंने ‘दबंग 2’ का निर्देशन करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उनके खिलाफ साजिश रची गई और करियर बर्बाद करने का अभियान चलाया गया.

स्क्रीन को दिए एक इंटरव्यू में अभिनव कश्यप ने सलमान खान के साथ अपने अनुभव को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, ‘सलमान कभी किसी चीज में शामिल नहीं होते. उन्हें एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है और पिछले 25 साल से नहीं है. वह तो बस एहसान समझकर शूटिंग पर आ जाते हैं. उन्हें सिर्फ सेलिब्रिटी पावर का शौक है, लेकिन एक्टिंग में कोई रुचि नहीं है. वह एक गुंडा हैं.’
5 साल में तैयार हुई फिल्म, 120 से 210 करोड़ पहुंच गया था बजट, FLOP होने पर प्रोड्यूसर ने उधार लेकर चुकाया कर्ज

अभिनव कश्यप ने लगाए गंभीर आरोप

अभिनव कश्यप ने आरोप लगाया कि सलमान खान बदतमीज और बदले की भावना रखने वाले व्यक्ति हैं. उन्होंने कहा, ‘वह (सलमान खान) बॉलीवुड में स्टार सिस्टम के जनक हैं. वह एक ऐसे फिल्मी परिवार से आते हैं, जो पिछले 50 सालों से इंडस्ट्री में है. वह उसी सिस्टम को आगे बढ़ा रहे हैं. ये लोग बदले की भावना से काम करते हैं. पूरे सिस्टम को कंट्रोल करते हैं. अगर आप उनसे सहमत नहीं होते, तो वे आपको निशाना बनाते हैं.’

भाई ने सलमान संग फिल्म करने से किया था मना

डायरेक्टर ने बताया कि उनके भाई अनुराग कश्यप ने सलमान खान की 2003 में आई फिल्म ‘तेरे नाम’ की स्क्रिप्ट लिखी थी, लेकिन आखिर में प्रोड्यूसर बोनी कपूर से टकराव के बाद उन्होंने वह प्रोजेक्ट छोड़ दिया. अभिनव कश्यप ने कहा, ‘तेरे नाम में भी (अनुराग कश्यप के साथ) वही हुआ था. वो मुझे क्या गाइड करते या फिर सलाह देते? उन्होंने मुझे दबंग से पहले ही कह दिया था कि तुम सलमान के साथ फिल्म नहीं बनाआगे. उन्होंने बस ज्यादा खुलकर नहीं बताया. उन्हें लगता था कि मैं आसानी से परेशान हो जाऊंगा. वह इन गिद्धों को जानते हैं.’

अनुराग कश्यप ने छोड़ दी थी ‘तेरे नाम’

अभिनव कश्यप के मुताबिक, अनुराग कश्यप ने ‘तेरे नाम’ का प्रोजेक्ट छोड़ दिया था, क्योंकि बोनी कपूर ने उनके साथ बदतमीजी की थी और उन्हें कहानी का क्रेडिट भी नहीं दिया गया. यही स्थिति बाद में खुद अभिनव के साथ खान कैंप के साथ उनके विवाद में देखने को मिली. उन्होंने कहा, ‘किसी भी अच्छी फिल्म की नींव एक अच्छी स्क्रिप्ट होती है. उन्होंने उसे (अनुराग को) भी क्रेडिट नहीं दिया था.’

सलमान खान ने आरोपों पर नहीं दिया जवाब

यह पहली बार नहीं है, जब अभिनव कश्यप ने आरोप लगाए हैं, इससे पहले भी वह कई बार खुलकर बोल चुके हैं. लेकिन सलमान खान ने कभी भी इस विवाद पर सार्वजनिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. एक्टर अब तक अपने और अपने परिवार के खिलाफ लगाए गए इन दावों पर चुप्पी साधे हुए हैं. दूसरी तरफ, ‘दबंग’ सलमान खान की पॉपुलर फ्रेंचाइजी बन गई है. ‘दबंग 2’ को अरबाज खान ने डायरेक्ट किया था, जबकि ‘दबंग 3’ के डायरेक्टर प्रभु देवा थे.

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 08, 2025, 07:07 IST

homeentertainment

‘सलमान गुंडा है’, डायरेक्टर ने खान फैमिली पर एक बार फिर निकाली भड़ास



Source link

Previous Post

PET 2025: 5.90 लाख अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, AI ने पकड़े 31 सॉल्वर्स, यूपी में दो दिन चली पीईटी परीक्षा

Next Post

Sambhal News: पितृपक्ष में ना श्राद्ध, ना तर्पण.. ब्राह्मणों की भी नो एंट्री, संभल के इस गांव में सैकड़ों साल पुराने श्राप का खौफ आज भी

Next Post
Sambhal News: पितृपक्ष में ना श्राद्ध, ना तर्पण.. ब्राह्मणों की भी नो एंट्री, संभल के इस गांव में सैकड़ों साल पुराने श्राप का खौफ आज भी

Sambhal News: पितृपक्ष में ना श्राद्ध, ना तर्पण.. ब्राह्मणों की भी नो एंट्री, संभल के इस गांव में सैकड़ों साल पुराने श्राप का खौफ आज भी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. ऐश्वर्य राज सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रालोद कार्यकर्ताओं में खुशी
  • कोन. स्व. जयप्रकाश चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल समेत भाजपा के कई दिग्गज
  • छात्रों-झारखंड सरकार के बीच दूसरे दौर की बातचीत फेल, MLA जयराम महतो भी करेंगे अनशन, Jharkhand Hindi News
  • डाला. तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारा जोरदार टक्कर, घायल
  • लियोनल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता जॉर्ज मेसी का निधन, Sports Hindi News

Breaking News

सोनभद्र. ऐश्वर्य राज सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रालोद कार्यकर्ताओं में खुशी

by JK Gupta
August 8, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन..... -- कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं...

Read moreDetails

कोन. स्व. जयप्रकाश चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल समेत भाजपा के कई दिग्गज

by JK Gupta
August 8, 2026
0

संवाददाता@मिथिलेश जायसवाल....... -- कहा-भाजपा ने कर्मठ नेता ही नहीं, प्रदेश ने विकास के लिए समर्पित व्यक्तित्व खोया, उनकी भरपाई संभव...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio