• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 9, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

PET 2025: 5.90 लाख अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, AI ने पकड़े 31 सॉल्वर्स, यूपी में दो दिन चली पीईटी परीक्षा

Admin by Admin
September 8, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
PET 2025: 5.90 लाख अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, AI ने पकड़े 31 सॉल्वर्स, यूपी में दो दिन चली पीईटी परीक्षा
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:September 08, 2025, 06:23 IST

PET 2025: उत्तर प्रदेश पीईटी 2025 परीक्षा में 25.31 लाख पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 5.90 लाख अनुपस्थित रहे. एआई तकनीक से 31 सॉल्वर्स पकड़े गए. परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई. 2,958 मजिस्ट्रेट औ…और पढ़ें

PET 2025: 5.90 लाख अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, AI ने पकड़े 31 सॉल्वर्सUPSSSC PET Exam 2025; यूपी में दो दिन तक चली पीईटी परीक्षा
लखनऊ. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2025) रविवार को प्रदेश के 48 जनपदों में शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई. चार पालियों में आयोजित इस परीक्षा के लिए 1,479 केंद्र बनाए गए थे, जिसमें कुल 25.31 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था. इनमें से 19.41 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 5.90 लाख अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. इस प्रकार, परीक्षा में कुल 76.70 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई.इस दौरान पुलिस 31 सॉल्वर्स को भी गिरफ्तार किया.

परीक्षा के दौरान शाहजहाँपुर में बाढ़ के कारण प्रभावित छह परीक्षा केंद्रों को बदला गया. इन बदले गए केंद्रों पर 76.20 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई. बदले गए केंद्रों पर भी व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए आयोग ने विशेष प्रबंध किए, जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

व्यापक प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था

परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए व्यापक प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्थाएं की गई थीं. कुल 2,958 मजिस्ट्रेट और 1.64 लाख कार्मिकों को तैनात किया गया था. इसके अतिरिक्त, 35,259 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सभी केंद्रों की कड़ी निगरानी की गई. आयोग मुख्यालय और जिला स्तर पर स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम के जरिए लाइव निगरानी सुनिश्चित की गई, जिससे परीक्षा की पारदर्शिता बनी रही.

एआई तकनीक से नकल पर नकेल

परीक्षा की निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया. एआई आधारित फेशियल रिकॉग्निशन तकनीक के माध्यम से 31 सॉल्वरों को पकड़ा गया, जिनके खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई. इस तकनीक ने नकल और अनुचित साधनों के उपयोग को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

आयोग की तैयारियों की सराहना

यूपीपीएससी के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ पहले से ही पूरी कर ली गई थीं. शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से परीक्षा संपन्न होने पर आयोग ने संतुष्टि जताई. अभ्यर्थियों ने भी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं की सराहना की. पीईटी-2025 के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे, जिसके बाद सफल अभ्यर्थी विभिन्न सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे.

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

Principal Correspondent, Lucknow

Principal Correspondent, Lucknow

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

September 08, 2025, 06:23 IST

homeuttar-pradesh

PET 2025: 5.90 लाख अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, AI ने पकड़े 31 सॉल्वर्स



Source link

Previous Post

तीसरे दिन भी कमाल नहीं दिखा पाई ‘बागी 4’, ‘द बंगाल फाइल्स’ हुई पस्त, अब तक 10 करोड़ भी नहीं कमा सकी फिल्म

Next Post

‘सलमान गुंडा है’, डायरेक्टर ने खान फैमिली पर एक बार फिर निकाली भड़ास, करियर बर्बाद करने का लगाया आरोप

Next Post
‘सलमान गुंडा है’, डायरेक्टर ने खान फैमिली पर एक बार फिर निकाली भड़ास, करियर बर्बाद करने का लगाया आरोप

'सलमान गुंडा है', डायरेक्टर ने खान फैमिली पर एक बार फिर निकाली भड़ास, करियर बर्बाद करने का लगाया आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. ऐश्वर्य राज सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रालोद कार्यकर्ताओं में खुशी
  • कोन. स्व. जयप्रकाश चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल समेत भाजपा के कई दिग्गज
  • छात्रों-झारखंड सरकार के बीच दूसरे दौर की बातचीत फेल, MLA जयराम महतो भी करेंगे अनशन, Jharkhand Hindi News
  • डाला. तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारा जोरदार टक्कर, घायल
  • लियोनल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता जॉर्ज मेसी का निधन, Sports Hindi News

Breaking News

सोनभद्र. ऐश्वर्य राज सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रालोद कार्यकर्ताओं में खुशी

by JK Gupta
August 8, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन..... -- कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं...

Read moreDetails

कोन. स्व. जयप्रकाश चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल समेत भाजपा के कई दिग्गज

by JK Gupta
August 8, 2026
0

संवाददाता@मिथिलेश जायसवाल....... -- कहा-भाजपा ने कर्मठ नेता ही नहीं, प्रदेश ने विकास के लिए समर्पित व्यक्तित्व खोया, उनकी भरपाई संभव...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio