• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘हमारे धर्म में पूजा नहीं की जाती..’, क्यों नहीं लगाया था अली गोनी ने गणपति बप्पा का जयकारा, अब तोड़ी चुप्पी

Admin by Admin
September 7, 2025
in मनोरंजन
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:September 07, 2025, 15:49 IST

अली गोनी ने गणेश पूजा में जयकारा न लगाने पर ट्रोल होने के बाद सफाई दी, कहा हर धर्म का सम्मान करते हैं, पहली बार पूजा में शामिल हुए थे, जैस्मिन भसीन और निया शर्मा साथ थीं.

'हमारे धर्म में पूजा नहीं की जाती..', क्यों नहीं लगाया था अली गोनी ने जयकारा
हाल में ही टीवी एक्टर अली गोनी का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसे देखने के बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया. कहा गया कि उन्होंने गणपति बप्पा मोरया का जयकारा नहीं लगाया था. वह गणेश चतुर्थी के मौके पर गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन और एक्ट्रेस निया शर्मा के साथ नजर आए थे. अब पहली बार अली गोनी ने इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने इस वायरल वीडियो और जयकारा न लगाने को लेकर रिएक्ट किया है.

अली गोनी ने बताया कि वह हर धर्म का पूरा सम्मान करते हैं. उन्होंने बताया कि वह पहली बार इस तरह गणेश पूजा में शामिल हुए. इससे पहले कभी इस मौके में शरीक नहीं हुए. वह उस वक्त अपने ख्यालों में खोए हुए थे. उन्हें बिल्कुल भी इल्म नहीं था कि इस बात को लोग इतना बढ़ा देंगे और बीच में धर्म भी घुसाने लगेंगे.

गणपति बप्पा न बोलने पर अली गोनी ने किया रिएक्ट
अली गोनी ने फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में कहा कि उस कमरे में बहुत गर्मी थी. फिर अचानक जैस्मिन ने मेरा चेहरा पकड़ा. मैं बिल्कुल अलग ही जोन में था. मुझे नहीं पता था कि मोरया बोलना है और ये इतना जरूरी है. मैंने तो इस बारे में सोचा भी नहीं था.

पहली बार गए थे गणपति पूजा में
अली गोनी ने इस दौरान ये भी बताया कि वह किसी भी धर्म का अपमान नहीं करते. अगर उनके दिल दिमाग में कुछ और होता तो वह उस कार्यक्रम में सज-धज के जाते ही नहीं. उन्होंने ये भी बताया कि वह पहली बार इस तरह की पूजा में गए थे. उन्हें नहीं पता था कि कब और कैसे जयकारा लगाना चाहिए.

‘हमारे धर्म में पूजा वगैरह नहीं की जाती है’
अली गोनी ने ये भी बताया कि हमारे धर्म में पूजा वगैरह नहीं की जाती है. ऐसे में उन्हें ये सब आता नहीं है. वह कभी किसी गणपति पूजा में नहीं गए. उन्हें नहीं पता कि पूजा में क्या करना है. बस ये लगता है कि कुछ गलत न हो जाए. मगर कुरान भी सभी धर्मों की बराबर इज्जत करना सिखाया जाता है.

authorimg

Varsha

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

September 07, 2025, 15:49 IST

homeentertainment

‘हमारे धर्म में पूजा नहीं की जाती..’, क्यों नहीं लगाया था अली गोनी ने जयकारा



Source link

Previous Post

बौखलाई भारतीय बॉक्सर, हार का ठीकरा कोच के सिर फोड़ा, बोली- मैं वहां भी अकेली थी

Next Post

एक ही परिवार की तीसरी पीढ़ी निभा रही रामायण के पात्र, 114 साल पुरानी रामलीला देखने जुटती है हजारों की भीड़

Next Post
एक ही परिवार की तीसरी पीढ़ी निभा रही रामायण के पात्र, 114 साल पुरानी रामलीला देखने जुटती है हजारों की भीड़

एक ही परिवार की तीसरी पीढ़ी निभा रही रामायण के पात्र, 114 साल पुरानी रामलीला देखने जुटती है हजारों की भीड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • manpreet singh out of squad: 411 मैच खेलने वाले को दिखाया बाहर का रास्ता, किसका बचाना था रिकॉर्ड
  • चेन्नई से मणिपुर तक पाली का डंका! नीलांजना ने दौड़ में जीता मेडल, तो फुटबॉल के मैदान में भावना ने दिखाया दम!
  • सोनभद्र. मतदाता सूची में समुदाय विशेष के जिंदा लोगों का नाम काटने का आरोप, एक ही परिवार के 14 लोगों का मिला फार्म सात
  • सोनभद्र. भाजपा नेता और पूर्व सह नोडल प्रभारी ने निजी अस्पताल के संचालक पर तानी रिवॉल्वर, केस दर्ज
  • रेणुकूट. असनहर में 16 वर्षीय किशोरी ने पेड़ से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.