• Home
  • Privacy Policy
Monday, July 6, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

घर पर झटपट इस तरह बनाएं छोला मसाला, बाजार का स्वाद भी हो जाएगा फेल! चाटते रह जाएंगे उंगलियां – Uttar Pradesh News

Admin by Admin
September 7, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
घर पर झटपट इस तरह बनाएं छोला मसाला, बाजार का स्वाद भी हो जाएगा फेल! चाटते रह जाएंगे उंगलियां – Uttar Pradesh News
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अंजू प्रजापति/रामपुर: अगर आपको छोले-भटूरे, चना मसाला या फिर आलू-चना करी का शौक है तो आप जानते होंगे कि इनका असली स्वाद मसाले से ही आता है. आमतौर पर लोग बाजार से तैयार मसाले खरीद लेते हैं, लेकिन घर पर बना छोले मसाला न केवल ज्यादा स्वादिष्ट होता है बल्कि उसमें कोई मिलावट भी नहीं रहती. आज हम आपको बता रहे हैं कि किस तरह से आप अपने किचन में ही आसान तरीके से छोले मसाला तैयार कर सकते हैं जिसकी शेल्फ लाइफ करीब 3 महीने तक रहती है, अगर आप इसे एयरटाइट डिब्बे में बंद करके रखेंगे.

सबसे पहले जान लीजिए कि इस मसाले को बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत पड़ेगी. आपको चाहिए दो बड़े चम्मच सूखा धनिया, एक बड़ा चम्मच जीरा, एक छोटा चम्मच काली मिर्च, एक छोटा चम्मच सूखे अनारदाने के दाने, जो छोले को हल्की खटास देंगे, एक छोटा चम्मच बड़ी इलायची के बीज, एक छोटा चम्मच लौंग, एक इंच का दालचीनी का टुकड़ा, छोटा चम्मच कसूरी मेथी, दो से तीन सूखी लाल मिर्च और एक छोटा चम्मच काला नमक इसके अलावा आपको चाहिए एक बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर और एक बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर.

अब मसाला कैसे बनाना है. इस  पर आते हैं. सबसे पहले गैस पर धीमी आंच में एक पैन गर्म करें और उसमें धनिया, जीरा, काली मिर्च, अनारदाना, बड़ी इलायची के बीज, लौंग, दालचीनी और सूखी लाल मिर्च डालकर भूनें. ध्यान रखें कि इसमें तेल डालने की जरूरत नहीं है. लगातार चलाते रहें ताकि मसाले जलें नहीं. तीन से चार मिनट तक भूनने के बाद गैस बंद कर दें और आखिर में कसूरी मेथी डालकर मिलाएं. अब इसे पूरी तरह ठंडा होने दें.

जब मसाले ठंडे हो जाएं, तो इन्हें मिक्सी या स्पाइस ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें. अगर आप चाहें तो छानकर मोटे दाने अलग कर सकते हैं. इसमें काला नमक डालकर एक बार फिर चला लें. अब इस पिसे हुए मसाले को हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर के साथ अच्छे से मिला दें. बस आपका शुद्ध और खुशबूदार छोले मसाला तैयार है. इसे किसी साफ और सूखे एयरटाइट जार में भरकर रख दें और धूप से बचाकर रखें.

अब बात करते हैं इसके इस्तेमाल की. अगर आप एक कप छोले बना रहे हैं तो उसमें करीब डेढ़ छोटा चम्मच यह मसाला डालें. अगर आपने अनारदाना नहीं डाला है तो पकते समय आधा चम्मच अमचूर डाल दीजिए और अगर आपको छोले में हल्का सा धुआं-धुआं स्वाद चाहिए तो ऊपर से थोड़ा सा घी गर्म करके उसमें चुटकी भर हींग डालकर छोले पर छौंक लगा दीजिए.

घर का बना यह छोले मसाला न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन है. बल्कि ताजगी के कारण यह बाजार के मशहूर ब्रांड्स से भी अच्छा लगता है. आप चाहें तो इसे छोले-भटूरे, चना मसाला, आलू-चना या फिर किसी भी नॉर्थ इंडियन करी में डालकर उसके स्वाद को बढ़ा सकते हैं.

Source link

Previous Post

बोल्ड फिल्मों के नामी डायरेक्टर, प्रॉस्टिट्यूशन पर बनाई पहली मूवी, अमिताभ बच्चन-शत्रुघ्न सिन्हा को दिया काम

Next Post

Amanda Anisimova breaks down tears: फफक-फफक कर रो पड़ी अमांडा…फाइनल में लगातार दूसरी बार दिल तोड़ने वाली, कोने में तौलिए से ढक लिया चेहरा

Next Post
Amanda Anisimova breaks down tears: फफक-फफक कर रो पड़ी अमांडा…फाइनल में लगातार दूसरी बार दिल तोड़ने वाली, कोने में तौलिए से ढक लिया चेहरा

Amanda Anisimova breaks down tears: फफक-फफक कर रो पड़ी अमांडा...फाइनल में लगातार दूसरी बार दिल तोड़ने वाली, कोने में तौलिए से ढक लिया चेहरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • सोनभद्र. राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा जिला कमेटी की बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और नए पदाधिकारियों के मनोनयन पर हुई चर्चा
  • दुद्धी. तहसील दिवस में 85 शिकायतें आईं, 7 का निस्तारण
  • दुद्धी. रजखड़ गांव में सोते समय महिला को  जहरीले सर्प ने डसा, सीएचसी में भर्ती
  • बीजपुर. एक युवक की बरन नदी के पास रिहंद जलाशय में डूबने से मौत, परिजनो में मचा कोहराम
  • म्योरपुर. कस्बे में नाली निर्माण की मांग, जलभराव से लोग परेशान

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • सोनभद्र. राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा जिला कमेटी की बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और नए पदाधिकारियों के मनोनयन पर हुई चर्चा
  • दुद्धी. तहसील दिवस में 85 शिकायतें आईं, 7 का निस्तारण

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.