म्योरपुर (प्रभात मिश्रा)
म्योरपुर। स्थानीय कस्बे में म्योरपुर ग्राम पंचायत के पंचायत भवन निर्माण के लिए बुधवार को भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस मौके पर दुद्धी विधायक रामदुलार सिंह गोंड़ में विधि विधान से भूमि पूजन कर काम की शुरुआत की।कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड़, पन्नालाल जायसवाल, सोनाबच्चा अग्रहरी, दीपक सिंह, ग्राम प्रधान संगीता जायसवाल, गणेश जायसवाल, एडीओ पंचायत काशीराम ठाकुर, सचिव अखिलेश दुबे, आयुषी जायसवाल डीएन गुप्ता, सुजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।