बभनी (चंद्रसेन पांडेय)
बभनी। वर्तिका महिला मण्डल समिति के तत्वावधान में सामाजिक कल्याण हेतु सेवा कुंज आश्रम में महिलाओं और किशोरियों को एक महीने का सिलाई प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के आखिरी दिन छात्राओं और महिलाओं को कीट वितरण किया गया।एनटीपीसी रिहन्द द्वारा संचालित वर्तिका महिला मण्डल समिति के तत्वाधान में निगम सामाजिक दायित्व के अन्तर्गत 60 ग्रामीण किशोरियों को सिलाई किट एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का उद्घाटन वर्तिका महिला मण्डल एनटीपीसी बीजपुर की अध्यक्षा मायासिंह और विशिष्ट अतिथि वर्तिका महिला मण्डल की उपाध्यक्ष अनीता मेदीरत्ता ने सामुहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इसके बाद छात्राओं ने अतिथि महिलाओं को बैज लगाकर सम्मानित किया और पुष्प भेंट किया।छात्राओं को सम्बोधित करते हुए वर्तिका महिला मण्डल की अध्यक्षा माया सिंह ने कहा कि आज महिलाओं को बराबर की भागीदारी मिल रही है।प्रशिक्षण के बाद छात्राएं और महिलाएं अपने हुनर से रोजगार के नये रास्तों को तलाश कर सकती है और अपने पैरों पर खड़ी होकर कदम से कदम मिलाकर चल सकती है।सेवाकुंज आश्रम के क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद ने कहा कि एक माह तक छात्राओं और महिलाओं के आयोजित प्रशिक्षण में सिलाई के साथ साथ खेलकूद, दैनिक जीवन, व्यायाम सहित संस्कृति और संस्कारों के प्रति जागरूक और प्रेरित किया गया।इस दौरान प्रान्त संगठन मंत्री पंकज, प्रान्त खेलकूद प्रमुख धीरेन्द्र, प्रान्त शिक्षा प्रमुख रविन्द्र, जिला कार्यसमिति सेवाकुंज अशोक, उपप्रबंधक सी एस आर अरविंद शुक्ला, राम लखन सहित वर्तिका महिला मण्डल सत्यावर्धिनी, विनिता सिन्हा, नरगिस, सिमरन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।