मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन….
..एसपी अभिषेक वर्मा ने पांच निरीक्षक और एक उपनिरीक्षक का किया स्थानांतरण, धर्मेंद्र कुमार सिंह को चोपन की जिम्मेदारी

जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। रविवार को जारी स्थानांतरण आदेश में पांच निरीक्षक और एक उपनिरीक्षक सहित कुल छह पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

इस फेरबदल में रॉबर्ट्सगंज और करमा थाने को नए प्रभारी निरीक्षक मिले हैं। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय को रॉबर्ट्सगंज थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, पुलिस लाइन में ही तैनात निरीक्षक विजय शंकर सिंह को करमा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अब तक रॉबर्ट्सगंज थाना प्रभारी रहे धर्मेंद्र कुमार सिंह को चोपन थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, बभनी थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज को ओबरा थाने की कमान सौंपी गई है। अनपरा थाने में निरीक्षक अपराध के पद पर तैनात मनोज कुमार सिंह को ओबरा में निरीक्षक अपराध बनाया गया है।

इसके अलावा रेणुकूट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नवनीत कुमार चौरसिया को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक की ओर से किए गए इस फेरबदल को जनपद की पुलिस व्यवस्था में बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।