संवाददाता@रामबली मिश्रा…..

बीजपुर थाना बीजपुर के प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह का मिर्जापुर जनपद में स्थानांतरण होने पर गुरुवार को थाना परिसर में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सहकर्मियों एवं क्षेत्र के लोगों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए सम्मान, स्नेह और शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

विदाई समारोह में उपस्थित पुलिसकर्मियों ने प्रभारी निरीक्षक के व्यवहार, कार्यशैली और पुलिसिंग की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और जनसंपर्क को बेहतर बनाने के प्रयास किए गए। उनके स्थानांतरण से सहकर्मियों में भावुकता का माहौल रहा।
समारोह के दौरान सहकर्मियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ, स्मृति चिह्न और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही मिर्जापुर में नए कार्यक्षेत्र पर बेहतर प्रदर्शन करने और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने बीजपुर क्षेत्र में अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग, सम्मान और स्नेह के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर उपनिरीक्षक कमलाकांत पाण्डेय, दीनानाथ राम, प्रधान आरक्षी सुबोध यादव, विंध्याचल कुशवाहा, महिला आरक्षी प्रियंका, रागिनी और किरन सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।