• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. डीएवी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस, विद्यार्थियों को दिलाया गया संविधान के महत्व का बोध

JK Gupta by JK Gupta
November 26, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददात@रामबली मिश्रा….


रिहंदनगर स्थित एनटीपीसी परिसर में संचालित डीएवी पब्लिक स्कूल में बुधवार को संविधान दिवस उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ एनसीसी कैडेट्स द्वारा मुख्य अतिथि एवं उपमहाप्रबंधक (लॉ) प्रदीप कुमार को सलामी देकर किया गया। विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद एवं संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भी दोनों महान विभूतियों को नमन किया।

मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था, जबकि 26 जनवरी 1950 को इसे देशभर में लागू किया गया। उन्होंने कहा कि संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह संविधान का सम्मान करे और उसके मूल्यों को अपने जीवन में अपनाए।

प्राचार्य राजकुमार ने कहा कि भारतीय संविधान विश्व के सबसे विस्तृत लिखित संविधानों में से एक है। इसका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सामाजिक विज्ञान के शिक्षक अनंत मोहन ने कहा कि संविधान लोकतंत्र की आत्मा है। यह शासन व्यवस्था को दिशा देने के साथ नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों को भी निर्धारित करता है।

अंत में वरिष्ठ शिक्षक डॉ. आरके झा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक विजय कुमार तिवारी, डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव, जय सिंह, मनोज पांडेय, एसपी तिवारी, समता सिंह, रंजना सिंह, नीरज गुप्ता, शगुफ्ता शबनम, माधुरी यादव, अरुण कुमार सिंह, नम्रता चौधरी, बबीता कन्नौजिया सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Views: 11
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. सोनभद्र पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, दो सीओ समेत चार अधिकारियों की तैनाती बदली

Next Post

बीजपुर. प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह को दी गई भावभीनी विदाई, मिर्जापुर हुआ स्थानांतरण

Next Post

बीजपुर. प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह को दी गई भावभीनी विदाई, मिर्जापुर हुआ स्थानांतरण

Related Posts

  • सोनभद्र ।। Breaking सोनभद्र ।। Breaking
  • बीजपुर. प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह को दी गई भावभीनी विदाई, मिर्जापुर हुआ स्थानांतरण बीजपुर. प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह को दी गई भावभीनी विदाई, मिर्जापुर हुआ स्थानांतरण
  • सोनभद्र. सोनभद्र पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, दो सीओ समेत चार अधिकारियों की तैनाती बदली सोनभद्र. सोनभद्र पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, दो सीओ समेत चार अधिकारियों की तैनाती बदली
  • सोनभद्र. वार्ड 11 में एक साल से जर्जर सड़क और टूटी नाली, राहगीर परेशान सोनभद्र. वार्ड 11 में एक साल से जर्जर सड़क और टूटी नाली, राहगीर परेशान
  • सोनभद्र. सोनभद्र से विदा हुए सीओ हर्ष पाण्डेय, जौनपुर में संभालेंगे नई जिम्मेदारी सोनभद्र. सोनभद्र से विदा हुए सीओ हर्ष पाण्डेय, जौनपुर में संभालेंगे नई जिम्मेदारी
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement