• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. न AC का आराम, न अफसरशाही का रौब! खेत में उतरे DM, खुद चलाया हंसिया

JK Gupta by JK Gupta
November 18, 2026
in सोनभद्र
0

ब्यूरो@जे0 के0…..


क्रॉप कटिंग में स्वयं सहभागिता कर धान उत्पादन का किया आकलन, किसानों से पराली न जलाने की भावपूर्ण अपील


Sonbhadra । किसानों के परिश्रम, मेहनत और खेती-किसानी से जुड़ाव का संदेश देते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ आज स्वयं खेत में उतरे और हसिया चलाकर धान की फसल की कटाई की। राबर्ट्सगंज तहसील के राजस्व ग्राम बिच्छी में कृषक श्री राजू कुमार मौर्य के खेत में जिलाधिकारी ने क्रॉप कटिंग प्रक्रिया में स्वयं सहभागिता करते हुए धान उत्पादन का आकलन किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने किसान के साथ खेत में धान की फसल काटी और क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया को करीब से समझा। उनका खेत में स्वयं हसिया चलाकर फसल काटना किसानों के श्रम और खेती के प्रति सम्मान एवं जुड़ाव का संदेश देने वाला रहा।

क्रॉप कटिंग के लिए खेत में 0.0043 हेक्टेयर (43.3 वर्ग मीटर) क्षेत्रफल का चयन किया गया। चयनित क्षेत्र में धान की कटाई के उपरांत उपज का वजन कराया गया, जिसमें कुल 21.880 किलोग्राम धान प्राप्त हुआ। इसके आधार पर फसल की उत्पादकता का आकलन किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद के सभी कृषक बंधुओं से भावपूर्ण अपील की कि फसल कटाई के बाद खेतों में पराली न जलाएं। पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है तथा वायु की गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ ही मिट्टी की उर्वरा शक्ति को भी नुकसान पहुंचता है।

उन्होंने कहा कि किसान भाई पराली के उचित प्रबंधन के विकल्प अपनाएं और पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। पराली जलाते हुए पाए जाने पर शासन के प्रावधानों के अनुसार जुर्माना लगाए जाने की व्यवस्था भी है।

जिलाधिकारी ने यह भी अपील की कि जिन किसान भाइयों के पास आवश्यकता से अधिक कृषि उत्पादन, चारा एवं अनाज उपलब्ध है, वे जनपद में संचालित गौ आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश के लिए स्वेच्छा से चारा एवं अनाज दान कर पुण्य के भागीदार बनें।

इस अवसर पर तहसीलदार सदर राहुल सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक अमरनाथ पाठक, अपर सांख्यिकी अधिकारी संतोष कुमार मौर्य, क्षेत्रीय लेखपाल सुबोध कुमार सिंह एवं संज्जन सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Views: 56
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. बोलेरो से रेकी, भीड़ में चोरी! छह महिला चोरों समेत सात गिरफ्तार, पांच वारदातों का खुला

Next Post

चुर्क. चुर्क गांव में प्रभारी मंत्री की जन चौपाल, जल जीवन मिशन और बिजली विभाग के अधिकारियों को लगाई फटकार

Next Post

चुर्क. चुर्क गांव में प्रभारी मंत्री की जन चौपाल, जल जीवन मिशन और बिजली विभाग के अधिकारियों को लगाई फटकार

Related Posts

  • सोनभद्र. नवागत तहसीलदार राहुल सिंह का लेखपाल संघ ने किया स्वागत सोनभद्र. नवागत तहसीलदार राहुल सिंह का लेखपाल संघ ने किया स्वागत
  • बीजपुर. पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की बैटरी और सिंचाई पंप मोटर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार बीजपुर. पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की बैटरी और सिंचाई पंप मोटर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
  • सलखन. पोल से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 23 वर्षीय युवक की मौत सलखन. पोल से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 23 वर्षीय युवक की मौत
  • सोनभद्र. जर्जर हाईटेंशन बिजली का पोल बना खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा सोनभद्र. जर्जर हाईटेंशन बिजली का पोल बना खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
  • सोनभद्र. रोजगार मेले में 1031 अभ्यर्थियों को मिला नौकरी का ऑफर सोनभद्र. रोजगार मेले में 1031 अभ्यर्थियों को मिला नौकरी का ऑफर
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement