• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. बोलेरो से रेकी, भीड़ में चोरी! छह महिला चोरों समेत सात गिरफ्तार, पांच वारदातों का खुला

JK Gupta by JK Gupta
November 18, 2026
in सोनभद्र
0

ब्यूरो@जे0 के0…..


एसपी अभिषेक वर्मा ने किया खुलासा, 1.87 लाख नकद, करीब 2.10 लाख के आभूषण और बोलेरो बरामद


Sonbhadra। जिले में महिलाओं के गले से सोने के आभूषण चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह की छह महिलाओं और एक पुरुष समेत कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1,87,200 रुपये नकद, करीब 2.10 लाख रुपये कीमत के पीली धातु के आभूषण, तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल बोलेरो वाहन बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बुधवार को मामले का खुलासा किया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के अनुसार, 17 नवंबर को रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र की विभिन्न चौकियों की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सहिजन खुर्द स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर के पास घेराबंदी कर बोलेरो सवार सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में छह महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। सभी आरोपी गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पूछताछ में सामने आया कि गिरोह संगठित तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुरुष आरोपी किशन कुमार बोलेरो चलाता था और विभिन्न स्थानों पर रेकी कर भीड़भाड़ वाले बाजारों, धार्मिक स्थलों और त्योहारों के दौरान महिलाओं की अधिक भीड़ वाले स्थानों को चिह्नित करता था। इसके बाद महिला सदस्य भीड़ में शामिल होकर महिलाओं के गले से सोने के आभूषण चोरी कर लेती थीं। चोरी के आभूषण बेचकर मिलने वाली रकम गिरोह के सदस्य आपस में बांट लेते थे।

पुलिस ने आरोपियों की तलाशी और निशानदेही पर 1,87,200 रुपये नकद, एक पीली धातु का लॉकेट, अंगूठी, ओम लिखा लॉकेट, एक जोड़ी झाला, कान के टॉप्स और तीन एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए। इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त करीब 13 लाख रुपये कीमत की बोलेरो को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज किया गया है। बरामद लॉकेट की पहचान रॉबर्ट्सगंज थाने में दर्ज चोरी के एक मुकदमे की वादिनी ने मौके पर पहुंचकर अपने चोरी हुए आभूषण के रूप में की।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र की चार और ओबरा थाना क्षेत्र की एक, कुल पांच चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित मुकदमों में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गिरोह के अन्य संभावित सहयोगियों और चोरी के आभूषण खरीदने वाले लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में अर्चना, रीना, अंशिका, नेहा उर्फ काजल, अंजली, सुनीता देवी और किशन कुमार शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, क्राइम निरीक्षक बनारसी यादव सहित रॉबर्ट्सगंज थाना और विभिन्न चौकियों की पुलिस टीम शामिल रही।

Views: 14
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

चुर्क. चुर्क गांव में प्रभारी मंत्री की जन चौपाल, जल जीवन मिशन और बिजली विभाग के अधिकारियों को लगाई फटकार

Next Post

सोनभद्र. न AC का आराम, न अफसरशाही का रौब! खेत में उतरे DM, खुद चलाया हंसिया

Next Post

सोनभद्र. न AC का आराम, न अफसरशाही का रौब! खेत में उतरे DM, खुद चलाया हंसिया

Related Posts

  • सोनभद्र. नवागत तहसीलदार राहुल सिंह का लेखपाल संघ ने किया स्वागत सोनभद्र. नवागत तहसीलदार राहुल सिंह का लेखपाल संघ ने किया स्वागत
  • बीजपुर. पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की बैटरी और सिंचाई पंप मोटर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार बीजपुर. पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की बैटरी और सिंचाई पंप मोटर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
  • सलखन. पोल से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 23 वर्षीय युवक की मौत सलखन. पोल से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 23 वर्षीय युवक की मौत
  • सोनभद्र. जर्जर हाईटेंशन बिजली का पोल बना खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा सोनभद्र. जर्जर हाईटेंशन बिजली का पोल बना खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
  • सोनभद्र. रोजगार मेले में 1031 अभ्यर्थियों को मिला नौकरी का ऑफर सोनभद्र. रोजगार मेले में 1031 अभ्यर्थियों को मिला नौकरी का ऑफर
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement