• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. विश्व मधुमेह दिवस,सोनभद्र मेडिकल कॉलेज में रोज पहुंच रहे 65 से 70 मरीज, युवाओं में भी बढ़ रहा खतरा

JK Gupta by JK Gupta
November 13, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..बदलती जीवनशैली और खानपान से बढ़ रही बीमारी, चिकित्सकों ने नियमित जांच और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने की दी सलाह


14 नवंबर को विश्वभर में विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को मधुमेह रोग के प्रति जागरूक करना और इससे बचाव के उपायों की जानकारी देना है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

मधुमेह की बढ़ती समस्या और इससे बचाव को लेकर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों से बातचीत की गई। चिकित्सकों के अनुसार बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान, शारीरिक गतिविधियों में कमी, मोटापा और मानसिक तनाव के कारण डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब यह बीमारी केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, सोनभद्र में प्रतिदिन करीब 65 से 70 मधुमेह के मरीज उपचार और परामर्श के लिए पहुंच रहे हैं। मेडिसिन विभाग में रोजाना लगभग 35 से 40 मरीज आते हैं, जबकि एनसीडी (गैर संचारी रोग) क्लिनिक में 30 से 40 मरीज उपचार कराते हैं। इनमें पुराने मरीजों के साथ नए मरीज भी शामिल हैं। मरीजों की यह संख्या जिले में मधुमेह के बढ़ते स्वास्थ्य बोझ की ओर संकेत करती है।

मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि मधुमेह ऐसी बीमारी है, जिसमें रक्त में ग्लूकोज यानी शुगर का स्तर सामान्य से अधिक हो जाता है। शरीर में इंसुलिन की कमी अथवा उसके प्रभाव में कमी इसके प्रमुख कारण हैं। बार-बार पेशाब आना, अत्यधिक प्यास लगना, बार-बार भूख लगना, बिना कारण वजन घटना, थकान और धुंधला दिखाई देना इसके प्रमुख लक्षण हैं। हालांकि कई बार टाइप-2 मधुमेह के मरीजों में लंबे समय तक स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते।

उन्होंने बताया कि लंबे समय तक शुगर नियंत्रित नहीं रहने पर हृदय, किडनी, आंखों और नसों पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। इसकी पहचान के लिए फास्टिंग ब्लड शुगर, भोजन के दो घंटे बाद शुगर और एचबीए1सी जांच महत्वपूर्ण है। एचबीए1सी से पिछले करीब तीन महीने के औसत शुगर स्तर की जानकारी मिलती है।

एनसीडी क्लिनिक के नोडल डॉ. गणेश प्रसाद ने बताया कि मधुमेह से बचाव और नियंत्रण के लिए जीवनशैली में सुधार जरूरी है। प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट पैदल चलना, संतुलित भोजन करना, हरी सब्जियां, दाल और साबुत अनाज को आहार में शामिल करना चाहिए। चीनी, मिठाई, कोल्ड ड्रिंक और तली-भुनी चीजों का सेवन सीमित रखना चाहिए।

चिकित्सकों ने लोगों से 35 वर्ष की आयु के बाद नियमित शुगर जांच कराने तथा मोटापा और पारिवारिक इतिहास वाले लोगों को भी सतर्क रहने की अपील की। मधुमेह के मरीज चिकित्सकीय सलाह के अनुसार नियमित दवाएं लें और बिना डॉक्टर की सलाह के दवा या इंसुलिन बंद न करें। समय पर जांच, नियमित उपचार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर मधुमेह की गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है।

Views: 20
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. Breaking; तेज रफ्तार टीपर और कार में जोरदार भिड़ंत के बाद लगी आग, सुरक्षित बचे सवार

Related Posts

  • सोनभद्र. Breaking; तेज रफ्तार टीपर और कार में जोरदार भिड़ंत के बाद लगी आग, सुरक्षित बचे सवार सोनभद्र. Breaking; तेज रफ्तार टीपर और कार में जोरदार भिड़ंत के बाद लगी आग, सुरक्षित बचे सवार
  • सोनभद्र. छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की संशोधित समय-सारिणी जारी, 24 नवंबर तक होगा सत्यापन सोनभद्र. छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की संशोधित समय-सारिणी जारी, 24 नवंबर तक होगा सत्यापन
  • केकराही. नहाय-खाय के साथ कल से शुरू होगा लोक आस्था का महापर्व डाला छठ, छठ गीतों से भक्तिमय हुआ केकराही क्षेत्र केकराही. नहाय-खाय के साथ कल से शुरू होगा लोक आस्था का महापर्व डाला छठ, छठ गीतों से भक्तिमय हुआ केकराही क्षेत्र
  • सोनभद्र. डाला बारी में बाइक सवार को हाईवा ने मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल सोनभद्र. डाला बारी में बाइक सवार को हाईवा ने मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
  • रेणुकूट. मोबाइल रिपेयरिंग दुकानदार का कमरे में फंदे से लटकता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी रेणुकूट. मोबाइल रिपेयरिंग दुकानदार का कमरे में फंदे से लटकता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement