• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

विंढमगंज. छठ महापर्व की तैयारियां तेज, थाना निरीक्षक ने घाट का किया निरीक्षण

JK Gupta by JK Gupta
November 10, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@आनंद गुप्ता…..


लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर विंढमगंज में तैयारियां तेज हो गई हैं। उत्तर प्रदेश और झारखंड की सीमा को विभाजित करने वाली सतत वाहिनी नदी के तट पर स्थित छठ घाट एवं भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान में जिले के सबसे बड़े छठ मेले के आयोजन को लेकर सन क्लब सोसायटी के सदस्य साफ-सफाई और सजावट में जुटे हुए हैं।

क्लब के अध्यक्ष शिवम मद्धेशिया उर्फ विक्की ने बताया कि बाबा दीवार से सटे सूर्य मंदिर के सामने स्थित खेल मैदान में स्थानीय लोगों के सहयोग से पिछले कई वर्षों से छठ मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में सोनभद्र के अलावा झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से हजारों की संख्या में छठ व्रती महिलाएं एवं श्रद्धालु पहुंचते हैं।

उन्होंने बताया कि व्रती महिलाओं की सुविधा के लिए करीब 200 टेंट लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही सुलभ शौचालय, वस्त्र बदलने के लिए अलग स्थान और श्रद्धालुओं के बैठने के लिए विशाल टेंट हॉल की व्यवस्था की जा रही है। पूरी रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। व्रतियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं छठ स्थल पर ही उपलब्ध कराई जाएंगी।

वहीं, संयोजक देवेश मद्धेशिया उर्फ डीसी ने बताया कि क्लब के युवा सदस्य सतत वाहिनी नदी और छठ घाट की साफ-सफाई कर उसे आकर्षक स्वरूप देने में जुटे हैं। सूर्य मंदिर के सामने रविवार की शाम काशी के विद्वान ब्राह्मणों द्वारा भव्य महाआरती की जाएगी।

इसके बाद सोमवार की सुबह नदी घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महाआरती आयोजित होगी और छठ महापर्व का समापन किया जाएगा।

इधर, थाना निरीक्षक रविकांत मिश्रा ने छठ घाट पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए नदी में बांस-बल्लियों से बैरिकेडिंग कराने की बात कही, ताकि व्रती महिलाएं और बच्चे गहरे पानी में दूर तक न जा सकें। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

Views: 28
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

म्योरपुर. छठ पूजा को लेकर म्योरपुर पुलिस सतर्क, जितेंद्र सरोज बोले- माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Next Post

सोनभद्र. आगामी छठ महापर्व की तैयारियों का डीएम एसपी ने किया मुआयना, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम के निर्देश

Next Post

सोनभद्र. आगामी छठ महापर्व की तैयारियों का डीएम एसपी ने किया मुआयना, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम के निर्देश

Related Posts

  • सोनभद्र. राबर्ट्सगंज पुलिस का अभियान, शांति भंग की आशंका में 15 लोग गिरफ्तार सोनभद्र. राबर्ट्सगंज पुलिस का अभियान, शांति भंग की आशंका में 15 लोग गिरफ्तार
  • सोनभद्र. दीपावली पर लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर युवक गिरफ्तार सोनभद्र. दीपावली पर लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर युवक गिरफ्तार
  • सोनभद्र. साइबर अपराधों पर एसपी सख्त, लंबित शिकायतों और विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश सोनभद्र. साइबर अपराधों पर एसपी सख्त, लंबित शिकायतों और विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
  • सोनभद्र. जुए के फड़ पर मचा बवाल, रुपये के विवाद में जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल सोनभद्र. जुए के फड़ पर मचा बवाल, रुपये के विवाद में जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
  • करमा. न्याय के लिए एसपी की चौखट पर पहुंची गर्भवती महिला, मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत करमा. न्याय के लिए एसपी की चौखट पर पहुंची गर्भवती महिला, मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement