• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. साइबर अपराधों पर एसपी सख्त, लंबित शिकायतों और विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

JK Gupta by JK Gupta
November 10, 2026
in सोनभद्र
0

ब्यूरो@जे0 के0…..


Sonbhadra। जनपद में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में समीक्षा बैठक की। बैठक में साइबर शिकायतों के निस्तारण, लंबित विवेचनाओं और साइबर अपराधियों की प्रोफाइलिंग की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल, क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय, साइबर थाना प्रभारी, साइबर सेल के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

समीक्षा के दौरान एसपी ने NCRP पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों, लंबित मामलों और पीड़ितों की ठगी गई धनराशि होल्ड कराने व वापस दिलाने की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही MRM/GRM पोर्टल पर लंबित आवेदनों और JMIS पोर्टल पर नोटिसों की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

एसपी ने वर्ष 2024, 2025 और 2026 के साइबर आरोपियों की प्रोफाइलिंग का कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। वहीं, CyTrain के तहत पुलिसकर्मियों को निर्धारित ऑनलाइन प्रशिक्षण शत-प्रतिशत पूरा कराने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा।

बैठक में पांच लाख रुपये से अधिक की साइबर धोखाधड़ी के मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साइबर थाने में पंजीकृत मुकदमों की विवेचना, आरोप पत्र और अंतिम रिपोर्ट की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि साइबर अपराध से जुड़ी प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और पीड़ितों की धनराशि वापस कराने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

Views: 12
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. जुए के फड़ पर मचा बवाल, रुपये के विवाद में जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

Next Post

सोनभद्र. दीपावली पर लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर युवक गिरफ्तार

Next Post

सोनभद्र. दीपावली पर लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर युवक गिरफ्तार

Related Posts

  • सोनभद्र. राबर्ट्सगंज पुलिस का अभियान, शांति भंग की आशंका में 15 लोग गिरफ्तार सोनभद्र. राबर्ट्सगंज पुलिस का अभियान, शांति भंग की आशंका में 15 लोग गिरफ्तार
  • सोनभद्र. दीपावली पर लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर युवक गिरफ्तार सोनभद्र. दीपावली पर लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर युवक गिरफ्तार
  • सोनभद्र. जुए के फड़ पर मचा बवाल, रुपये के विवाद में जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल सोनभद्र. जुए के फड़ पर मचा बवाल, रुपये के विवाद में जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
  • करमा. न्याय के लिए एसपी की चौखट पर पहुंची गर्भवती महिला, मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत करमा. न्याय के लिए एसपी की चौखट पर पहुंची गर्भवती महिला, मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत
  • ओबरा. युवक ने लगाई फांसी, मौत ओबरा. युवक ने लगाई फांसी, मौत
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement