ब्यूरो@जे0 के0…..

Sonbhadra। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बड़ौली ग्राम पंचायत की कोलन बस्ती में जुआ खेलने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी से शुरू हुआ मामला देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया।
इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।
सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, सदर कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह और महिला थाना प्रभारी रीता यादव पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल एक युवक को कार सहित हिरासत में ले लिया और उसे कोतवाली भेज दिया। वहीं, वायरल वीडियो के आधार पर अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।