• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

करमा. न्याय के लिए एसपी की चौखट पर पहुंची गर्भवती महिला, मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत

JK Gupta by JK Gupta
November 10, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@हनीफ खान…..


सुकृत चौकी क्षेत्र के लोहरा गांव में छह माह की गर्भवती महिला के साथ कथित छेड़खानी, दुष्कर्म के प्रयास और मारपीट का मामला सामने आया है।

पीड़िता ने गांव के ही एक युवक पर घर में घुसकर अश्लील हरकत करने, विरोध करने पर मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है।

मामले में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता वर्षा चौहान पत्नी गौतम कुमार के अनुसार, घटना 9 नवंबर 2026 की शाम करीब सात से साढ़े सात बजे के बीच की है। आरोप है कि वह घर में अकेली थी, तभी गांव का शशिकांत मौर्य पुत्र विद्याशंकर घर में घुस आया और जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर उसके कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की।

पीड़िता का कहना है कि वह छह माह की गर्भवती है। किसी तरह उसने अपने पति को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पति गौतम कुमार और भसुर मोनू चौहान मौके पर पहुंचे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपी ने उसके भसुर के साथ भी मारपीट की। वहीं, बाद में उसके भसुर के खिलाफ सुकृत चौकी में प्रार्थना पत्र दिए जाने की बात भी शिकायत में कही गई है।

एसपी से लेकर मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल तक पहुंची शिकायत;  पीड़िता ने 10 नवंबर को मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का पंजीकरण संख्या GOVUP/E/2026/0147641 तथा संदर्भ संख्या 40020026023801 बताई गई है। पोर्टल पर शिकायत प्राप्त होने और संबंधित अधिकारी को अग्रसारित किए जाने की स्थिति प्रदर्शित हो रही है।

पीड़िता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि तथा पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है। अब पुलिस जांच और कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Views: 20
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

ओबरा. युवक ने लगाई फांसी, मौत

Next Post

सोनभद्र. जुए के फड़ पर मचा बवाल, रुपये के विवाद में जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

Next Post

सोनभद्र. जुए के फड़ पर मचा बवाल, रुपये के विवाद में जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

Related Posts

  • सोनभद्र. राबर्ट्सगंज पुलिस का अभियान, शांति भंग की आशंका में 15 लोग गिरफ्तार सोनभद्र. राबर्ट्सगंज पुलिस का अभियान, शांति भंग की आशंका में 15 लोग गिरफ्तार
  • सोनभद्र. दीपावली पर लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर युवक गिरफ्तार सोनभद्र. दीपावली पर लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर युवक गिरफ्तार
  • सोनभद्र. साइबर अपराधों पर एसपी सख्त, लंबित शिकायतों और विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश सोनभद्र. साइबर अपराधों पर एसपी सख्त, लंबित शिकायतों और विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
  • सोनभद्र. जुए के फड़ पर मचा बवाल, रुपये के विवाद में जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल सोनभद्र. जुए के फड़ पर मचा बवाल, रुपये के विवाद में जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
  • ओबरा. युवक ने लगाई फांसी, मौत ओबरा. युवक ने लगाई फांसी, मौत
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement