• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

करमा. रानीतारा का विराट दंगल; 51 हजार का इनामी कुश्ती मे यशवंत गिरी ने असलम भूरा पहलवान दिल्ली को दी पटखनी

JK Gupta by JK Gupta
November 10, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@हनीफ खान…..


कुश्ती मे रितेश बनारस सचिन गाजीपुर एवं सौरभ पहलवान बनारस अंकित पहलवान भोपाल इन पहलवानों की कुश्ती बराबरी रही


स्थानीय थाना क्षेत्र के रानीतारा गांव में सोमवार, 9 नवंबर को कुश्ती का ऐसा महासंग्राम सजा कि पूरा इलाका पहलवानों के दमखम और दर्शकों के उत्साह से सराबोर हो उठा। सुबह 11 बजे से शुरू हुए विराट दंगल में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे नामी-गिरामी पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर अपनी ताकत, फुर्ती और कुश्ती के बेजोड़ दांव-पेचों का प्रदर्शन किया। पहलवानों की जोरदार भिड़ंत, एक-दूसरे को पटखनी देने की कोशिश और दर्शकों की गूंजती तालियों ने रानीतारा के अखाड़े को रोमांच के चरम पर पहुंचा दिया।

अखाड़े में दांव-पेच का महासंग्राम, दिग्गजों की ताकत से गूंजा रानीतारा ; रानीतारा का विराट दंगल कुश्ती प्रेमियों के लिए किसी बड़े उत्सव से कम नहीं रहा। उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों से पहलवानों ने प्रतियोगिता में शिरकत की। बागपत, मुरादाबाद, भोपाल, सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर, भदोही और आजमगढ़ समेत दर्जनों जिलों से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुकाबलों के दौरान पहलवानों की मजबूत पकड़, बिजली जैसी फुर्ती और प्रतिद्वंद्वी को चित करने के लिए लगाए गए दांव दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बना रहा ।बता दें की दंगल मे एक लाख की कुश्ती रितेश बनारस व सचिन गाजीपुर, अंकित पहलवान भोपाल, सौरभ पहलवान बनारस के बीच हुई यह कुश्ती बराबरी की रही l

वही 51000,(इक्यावन हजार )की कुश्तीअसलम भूरा पहलवान दिल्ली बनाम यशवंत गिरी स्वामी नाथ अखाडा बनारस के बीच हुआ, जिसमे यशवंत गिरी ने असलम भूरा को पटखनी दी । इन नामचीन पहलवानों की मौजूदगी ने प्रतियोगिता को खास बना दिया। पहलवानों के बीच जोरदार मुकाबलों को देखने के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह रहा। हर दांव के साथ अखाड़े के बाहर खड़े दर्शकों की निगाहें मुकाबले पर टिक जाती थीं और सफल दांव पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठती थी।

सपा, बसपा, भाजपा के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी से बढ़ी आयोजन की गरिमा; विराट दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय यादव शामिल रहे। विशिष्ट अथिति भाजपा नेता माला चौबे की मौजूदगी रही। इसके अतिरिक्त सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, जयप्रकाश उर्फ चेखुड पाड़े,लोकपति पटेल, बसपा नेता सुनील कुमार पांडेय उर्फ जैकी बाबा, सुभाष यादव सहित कई राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियों की मौजूदगी ने आयोजन की रौनक बढ़ाई। आयोजन मंडल मे विजई यादव, मोहन यादव की मुख्य भूमिका अहम रही l

परंपरागत कुश्ती को नई ऊर्जा देने की शानदार पहल ; रानीतारा का यह विराट दंगल केवल पहलवानों की ताकत परखने का मंच नहीं रहा, बल्कि ग्रामीण खेल संस्कृति, पारंपरिक कुश्ती और सामाजिक एकजुटता का भी शानदार संगम बना। आधुनिक खेलों के दौर में पारंपरिक अखाड़े की इस रौनक ने कुश्ती प्रेमियों को खासा उत्साहित किया। पहलवानों के दमदार प्रदर्शन और दर्शकों के उत्साह ने आयोजन को यादगार बना दिया। रानीतारा का अखाड़ा सोमवार को सचमुच जोर-आजमाइश का ऐसा मैदान बना, जहां हर पहलवान ने अपनी प्रतिभा और हुनर के दम पर दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश की।

Views: 20
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. 20 नवंबर से एक माह तक बंद रहेगी सोन पंप नहर, किसानों को नहीं मिलेगी सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति

Next Post

सोनभद्र. मारकुंडी घाटी में पहाड़ पर लटका मालवाहक वाहन, बड़ा हादसा टला

Next Post

सोनभद्र. मारकुंडी घाटी में पहाड़ पर लटका मालवाहक वाहन, बड़ा हादसा टला

Related Posts

  • सोनभद्र. मारकुंडी घाटी में पहाड़ पर लटका मालवाहक वाहन, बड़ा हादसा टला सोनभद्र. मारकुंडी घाटी में पहाड़ पर लटका मालवाहक वाहन, बड़ा हादसा टला
  • सोनभद्र. 20 नवंबर से एक माह तक बंद रहेगी सोन पंप नहर, किसानों को नहीं मिलेगी सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति सोनभद्र. 20 नवंबर से एक माह तक बंद रहेगी सोन पंप नहर, किसानों को नहीं मिलेगी सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति
  • सोनभद्र. ओबरा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार सोनभद्र. ओबरा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
  • दुद्धी. हिराचक में बोलेरो और बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल दुद्धी. हिराचक में बोलेरो और बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
  • सलखन. हनुमान जयंती हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्पन्न सलखन. हनुमान जयंती हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्पन्न
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement