• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

डाला. कोटा के बीच गांव में पीपल के पेड़ के नीचे कुएं में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में मची सनसनी

JK Gupta by JK Gupta
November 9, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@अनिल अग्रहरी….


रोपाडंडी निवासी सुनील चेरो के रूप में हुई मृतक की पहचान


चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के बीच गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब देवस्थान के पास पीपल के पेड़ के नीचे स्थित कुएं में एक 30 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। कुएं में शव मिलने की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सुनील चेरो पुत्र स्वर्गीय महेंद्र चेरो, निवासी रोपाडंडी के रूप में बताई जा रही है। बताया गया कि युवक बाहर से काम करके अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान किन परिस्थितियों में उसका शव कुएं में पहुंचा, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है।

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने ग्राम प्रधान को इसकी सूचना दी। कोटा ग्राम प्रधान पहलाद चेरो ने बताया कि घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी गई है।फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस के मौके पर पहुंचने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी। कुएं में युवक का शव मिलने से परिजनों में शोक और गांव में चिंता का माहौल बना हुआ है।

Views: 10
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

रेणुकूट. गांधी मैदान में 37 लाइसेंसधारी पटाखा दुकानदार ग्राहकों का करते रहे इंतजार, मुख्य मार्ग पर सज गईं अवैध दुकानें

Related Posts

  • रेणुकूट. गांधी मैदान में 37 लाइसेंसधारी पटाखा दुकानदार ग्राहकों का करते रहे इंतजार, मुख्य मार्ग पर सज गईं अवैध दुकानें रेणुकूट. गांधी मैदान में 37 लाइसेंसधारी पटाखा दुकानदार ग्राहकों का करते रहे इंतजार, मुख्य मार्ग पर सज गईं अवैध दुकानें
  • शक्तिनगर. युवा संगम के तहत केरल की संस्कृति, तकनीक और प्राकृतिक संपदा से रूबरू हुए यूपी के युवा शक्तिनगर. युवा संगम के तहत केरल की संस्कृति, तकनीक और प्राकृतिक संपदा से रूबरू हुए यूपी के युवा
  • सोनभद्र. Sonbhadra Live News टीम की ओर से धनतेरस, दीपावली, भैया दूज एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं सोनभद्र. Sonbhadra Live News टीम की ओर से धनतेरस, दीपावली, भैया दूज एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
  • बीजपुर. मोटकी मुकुट पहाड़ी स्थित हनुमान मंदिर में उमड़ी अंतरराज्यीय श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम बीजपुर. मोटकी मुकुट पहाड़ी स्थित हनुमान मंदिर में उमड़ी अंतरराज्यीय श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
  • दुद्धी. 55 वर्षीय आढ़ती ने फंदा लगाकर दी जान, कस्बे में शोक की लहर दुद्धी. 55 वर्षीय आढ़ती ने फंदा लगाकर दी जान, कस्बे में शोक की लहर
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement