• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. धनतेरस और दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बिजली विभाग अलर्ट, 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम

JK Gupta by JK Gupta
November 6, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..विद्युत व्यवधानों की निगरानी के लिए तीन शिफ्टों में अधिकारियों और कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी, जारी किया गया कंट्रोल रूम नंबर


धनतेरस एवं दीपावली के त्योहार को देखते हुए विद्युत विभाग ने जनपद में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की तैयारी तेज कर दी है। त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं को बिजली कटौती और अन्य समस्याओं से बचाने के उद्देश्य से विद्युत वितरण मंडल, राबर्ट्सगंज द्वारा 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

ज्ञानेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अनुसार 6, 7, 8, 10 एवं 11 नवंबर 2026 को मंडल स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक शिफ्ट में अवर अभियंता तथा टीजी-2/जेईएमटीसी कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी एवं कंट्रोल रूम के सुचारु संचालन के लिए उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

विभाग ने कंट्रोल रूम का नंबर 8960697062 जारी करते हुए निर्देश दिया है कि सभी नामित अधिकारी कंट्रोल रूम में उपस्थित रहकर फील्ड कर्मचारियों के संपर्क में रहेंगे।

विद्युत व्यवधान होने पर उसकी जानकारी, कारण, समय तथा आपूर्ति बहाल होने के संभावित समय की सूचना प्रत्येक दो घंटे में डिस्कॉम मुख्यालय वाराणसी को उपलब्ध कराई जाएगी।

विभाग की इस पहल से त्योहारों के दौरान बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान करने में मदद मिलेगी।

Views: 30
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

बीजपुर. एनटीपीसी रिहंद ने हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल में कराईं विभिन्न प्रतियोगिताएं, 40 विजेता सम्मानित

Next Post

शक्तिनगर. केन्द्रीय विद्यालय में दिनांक वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

Next Post

शक्तिनगर. केन्द्रीय विद्यालय में दिनांक वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

Related Posts

  • म्योरपुर. बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से बचाएगा टीकाकवच अभियान, गांव-गांव पहुंचेगी जागरूकता वैन म्योरपुर. बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से बचाएगा टीकाकवच अभियान, गांव-गांव पहुंचेगी जागरूकता वैन
  • शक्तिनगर. केन्द्रीय विद्यालय में दिनांक वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन शक्तिनगर. केन्द्रीय विद्यालय में दिनांक वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन
  • बीजपुर. एनटीपीसी रिहंद ने हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल में कराईं विभिन्न प्रतियोगिताएं, 40 विजेता सम्मानित बीजपुर. एनटीपीसी रिहंद ने हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल में कराईं विभिन्न प्रतियोगिताएं, 40 विजेता सम्मानित
  • अनपरा. Breaking; कोयला लदा ट्रेलर रोडवेज बस से टकराकर पलटा,दो की मौत, कई घायल अनपरा. Breaking; कोयला लदा ट्रेलर रोडवेज बस से टकराकर पलटा,दो की मौत, कई घायल
  • करमा. पेयजल संकट: सप्ताहभर से दर्जनभर गांवों की जलापूर्ति ठप, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण करमा. पेयजल संकट: सप्ताहभर से दर्जनभर गांवों की जलापूर्ति ठप, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement