• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. भाजपा नगर मंडल की मासिक बैठक नगर पालिका हॉल में संपन्न, बूथ एवं शक्ति केंद्रों को मजबूत बनाने पर दिया गया जोर

JK Gupta by JK Gupta
November 5, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


गुरुवार कों भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की मासिक बैठक नगरपालिका हॉल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज गंगापार के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रभारी अशोक मिश्रा उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बूथ एवं शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ बैठक कर उन्हें केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय रूप से संचालित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मोर्चों में निर्वाचित हुए सभी पदाधिकारियों को नगर मंडल की ओर से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के माध्यम से पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन के प्रति उनके योगदान एवं जिम्मेदारियों की सराहना की गई।

बैठक में जिला सह मीडिया प्रभारी अमन मौर्या, नगर महामंत्री ऋतु अग्रहरि, नगर उपाध्यक्ष धीरेंद्र पांडेय, अभिषेक गुप्ता, आलोक रावत, ध्रुकांत द्विवेदी, रंजन पाण्डेय, संतोष भारती, वंदना वर्मा, रीता गुप्ता, अनीता, दुर्गेश केडिया एवं लालू सोनी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों को गति प्रदान करना, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाना तथा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

Views: 60
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सलखन. मशाल प्रज्ज्वलित कर दो दिवसीय खेल महाकुंभ का भव्य शुभारंभ

Next Post

दुद्धी. सीएचसी में स्ट्रेचर ट्रॉली का टोटा, आपात मरीजों की जान से खिलवाड़ जैसी स्थिति

Next Post

दुद्धी. सीएचसी में स्ट्रेचर ट्रॉली का टोटा, आपात मरीजों की जान से खिलवाड़ जैसी स्थिति

Related Posts

  • म्योरपुर. किरबिल-आरंगपानी मार्ग पर भीषण हादसा! दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल म्योरपुर. किरबिल-आरंगपानी मार्ग पर भीषण हादसा! दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल
  • डाला. डीजल चोरी कर बेचने वाले गिरोह का चोपन पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार डाला. डीजल चोरी कर बेचने वाले गिरोह का चोपन पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
  • बीजपुर. सीआईएसएफ फायर विंग ने विद्यार्थियों को सिखाए आग से बचाव के गुर, 390 छात्र-छात्राएं हुए लाभान्वित बीजपुर. सीआईएसएफ फायर विंग ने विद्यार्थियों को सिखाए आग से बचाव के गुर, 390 छात्र-छात्राएं हुए लाभान्वित
  • दुद्धी. कटौली में दर्दनाक हादसा: ऑटो से गिरकर तीसरी कक्षा के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम दुद्धी. कटौली में दर्दनाक हादसा: ऑटो से गिरकर तीसरी कक्षा के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • दुद्धी. परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सकुशल हुई सम्पन्न दुद्धी. परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सकुशल हुई सम्पन्न
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement