• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. मशाल प्रज्ज्वलित कर दो दिवसीय खेल महाकुंभ का भव्य शुभारंभ

JK Gupta by JK Gupta
November 5, 2026
in सोनभद्र
0

सलखन संवाददाता@विशाल टंडन…


..डी.एस. पब्लिक स्कूल की गंगा, जमुना, सरस्वती और वरुणा टीमों ने लिया हिस्सा, खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा


चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मारकुंडी मुख्य राजमार्ग स्थित डी.एस. पब्लिक स्कूल में गुरुवार को दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ मशाल प्रज्ज्वलित कर किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित खेल महाकुंभ में गंगा, जमुना, सरस्वती एवं वरुणा चारों टीमों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर अपनी-अपनी टीम का परचम लहराया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुनील सिंह गौड़ उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रविकांत, संजीव त्रिपाठी, डॉ. रामावतार चौहान, गुलाब चंद्र उर्फ सेवा नेता एवं संजय केसरी (मंडल अध्यक्ष, चोपन) सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, एकता, आत्मविश्वास और आपसी सहयोग की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने बच्चों को खेल को खेल भावना के साथ खेलने तथा शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

विद्यालय के प्रबंधक डॉ. कैलाश नाथ प्रजापति ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को बुके भेंटकर तथा बैज लगाकर सम्मानित किया। उन्होंने आयोजन में उपस्थित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

खेल प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी खेलों को निर्धारित नियमावली के अनुसार विभिन्न वर्गों में विभाजित किया गया।

इंटरनेशनल कोच सेंसेई किशन राज एवं सुगवंत भारतीय सहित अन्य प्रशिक्षकों ने खेलों का संचालन कराया। दो दिवसीय इस आयोजन को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

Views: 60
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. ऊर्जा प्रदेश सोनभद्र अब बनेगा स्वच्छ ऊर्जा का केंद्र, 4,727 घरों में लगे सोलर संयंत्र

Next Post

सोनभद्र. भाजपा नगर मंडल की मासिक बैठक नगर पालिका हॉल में संपन्न, बूथ एवं शक्ति केंद्रों को मजबूत बनाने पर दिया गया जोर

Next Post

सोनभद्र. भाजपा नगर मंडल की मासिक बैठक नगर पालिका हॉल में संपन्न, बूथ एवं शक्ति केंद्रों को मजबूत बनाने पर दिया गया जोर

Related Posts

  • म्योरपुर. किरबिल-आरंगपानी मार्ग पर भीषण हादसा! दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल म्योरपुर. किरबिल-आरंगपानी मार्ग पर भीषण हादसा! दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल
  • डाला. डीजल चोरी कर बेचने वाले गिरोह का चोपन पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार डाला. डीजल चोरी कर बेचने वाले गिरोह का चोपन पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
  • बीजपुर. सीआईएसएफ फायर विंग ने विद्यार्थियों को सिखाए आग से बचाव के गुर, 390 छात्र-छात्राएं हुए लाभान्वित बीजपुर. सीआईएसएफ फायर विंग ने विद्यार्थियों को सिखाए आग से बचाव के गुर, 390 छात्र-छात्राएं हुए लाभान्वित
  • दुद्धी. कटौली में दर्दनाक हादसा: ऑटो से गिरकर तीसरी कक्षा के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम दुद्धी. कटौली में दर्दनाक हादसा: ऑटो से गिरकर तीसरी कक्षा के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • दुद्धी. परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सकुशल हुई सम्पन्न दुद्धी. परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सकुशल हुई सम्पन्न
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement