• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. ऊर्जा प्रदेश सोनभद्र अब बनेगा स्वच्छ ऊर्जा का केंद्र, 4,727 घरों में लगे सोलर संयंत्र

JK Gupta by JK Gupta
November 5, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


प्रदेश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाने वाला सोनभद्र अब स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भी नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर है।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जनपद में निर्धारित 8,256 के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 4,727 सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं।

रूफटॉप सोलर के विस्तार और घरेलू उपभोक्ताओं के साथ MSME एवं संस्थानों को सौर ऊर्जा से जोड़ने के उद्देश्य से गुरुवार को विकास भवन में जागरूकता एवं विचार-विमर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका आयोजन पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और फर्स्टव्यू ने यूपीनेडा के सहयोग से किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कहा कि सोनभद्र को ऊर्जा उत्पादन के साथ स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भी अग्रणी बनाना है। रूफटॉप सोलर से बिजली खर्च में कमी आने के साथ पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने विभागों, बैंकों और सोलर वेंडरों को समन्वय बनाकर पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध सुविधा देने के निर्देश दिए। जिला विकास अधिकारी हेमंत सिंह ने ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया।

जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ए.के. चौधरी ने कहा कि सौर ऊर्जा से MSME इकाइयों की लागत घटेगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। एलडीएम समन बाहे ने बैंकिंग सहायता तथा यूपीनेडा के परियोजना अधिकारी चंद्रशेखर ने आवेदन और संयंत्र स्थापना की प्रक्रिया की जानकारी दी।

कार्यक्रम में सब्सिडी, बैंक ऋण और नेट मीटरिंग पर भी चर्चा हुई। आयोजकों ने बताया कि यूपी एनर्जी एक्सपो 2026 का वाराणसी संस्करण 4 से 6 दिसंबर तक दीनदयाल हस्तकला संकुल में आयोजित होगा।

Views: 80
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

चुर्क. ऑपरेशन शुद्धि के तहत बड़ी कार्रवाई, 60.5 किलो गांजा के साथ शाहजहांपुर के दो तस्कर गिरफ्तार

Next Post

सलखन. मशाल प्रज्ज्वलित कर दो दिवसीय खेल महाकुंभ का भव्य शुभारंभ

Next Post

सलखन. मशाल प्रज्ज्वलित कर दो दिवसीय खेल महाकुंभ का भव्य शुभारंभ

Related Posts

  • म्योरपुर. किरबिल-आरंगपानी मार्ग पर भीषण हादसा! दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल म्योरपुर. किरबिल-आरंगपानी मार्ग पर भीषण हादसा! दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल
  • डाला. डीजल चोरी कर बेचने वाले गिरोह का चोपन पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार डाला. डीजल चोरी कर बेचने वाले गिरोह का चोपन पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
  • बीजपुर. सीआईएसएफ फायर विंग ने विद्यार्थियों को सिखाए आग से बचाव के गुर, 390 छात्र-छात्राएं हुए लाभान्वित बीजपुर. सीआईएसएफ फायर विंग ने विद्यार्थियों को सिखाए आग से बचाव के गुर, 390 छात्र-छात्राएं हुए लाभान्वित
  • दुद्धी. कटौली में दर्दनाक हादसा: ऑटो से गिरकर तीसरी कक्षा के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम दुद्धी. कटौली में दर्दनाक हादसा: ऑटो से गिरकर तीसरी कक्षा के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • दुद्धी. परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सकुशल हुई सम्पन्न दुद्धी. परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सकुशल हुई सम्पन्न
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement