• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चुर्क. ऑपरेशन शुद्धि के तहत बड़ी कार्रवाई, 60.5 किलो गांजा के साथ शाहजहांपुर के दो तस्कर गिरफ्तार

JK Gupta by JK Gupta
November 5, 2026
in सोनभद्र
0

चुर्क संवाददाता@संजय सिंह…


जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन शुद्धि के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 60 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ शाहजहांपुर जनपद के दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है।

बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। तस्करी में प्रयुक्त एक सुजुकी सियाज कार भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

दिनांक 4 नवंबर 2026 की रात करीब 8:45 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम लोढ़ी स्थित टीवीएस गोदाम के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सत्यम यादव (21 वर्ष) पुत्र राजेश्वर यादव, निवासी ग्राम लैसना, थाना जलालाबाद तथा सीबू अली (24 वर्ष) पुत्र सब्बन अली, निवासी ब्रह्मनान, थाना अल्लागंज के पीछे, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुजुकी सियाज कार में गुप्त केबिन बनाकर उसमें गांजा छिपाकर तस्करी करते थे। तलाशी एवं निशानदेही पर तीन प्लास्टिक के कट्टों में रखे 43 पैकेटों से कुल 60 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

तस्करी में इस्तेमाल कार को भी एनडीपीएस एक्ट की धारा 60 के तहत पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इस मामले में थाना रॉबर्ट्सगंज में मुकदमा अपराध संख्या 892/2026 के तहत धारा 8/20/27ए/29/60/61 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम इस कार्रवाई में एसओजी प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा मय टीम, रॉबर्ट्सगंज प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, निरीक्षक बनारसी यादव, उपनिरीक्षक धर्मनारायण भार्गव एवं उमाशंकर यादव, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार व अमरजीत यादव तथा कांस्टेबल राम सिंह यादव और हरिश्चन्द्र शामिल रहे।

Views: 70
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

शक्तिनगर. मजदूरों के हक और सम्मान की लड़ाई को मजबूत करने का लिया संकल्प

Next Post

सोनभद्र. ऊर्जा प्रदेश सोनभद्र अब बनेगा स्वच्छ ऊर्जा का केंद्र, 4,727 घरों में लगे सोलर संयंत्र

Next Post

सोनभद्र. ऊर्जा प्रदेश सोनभद्र अब बनेगा स्वच्छ ऊर्जा का केंद्र, 4,727 घरों में लगे सोलर संयंत्र

Related Posts

  • सोनभद्र. सोन अर्थ से बदलेगी महिलाओं की तकदीर, उत्पादों को मिलेगी नई पहचान सोनभद्र. सोन अर्थ से बदलेगी महिलाओं की तकदीर, उत्पादों को मिलेगी नई पहचान
  • सोनभद्र. नवम्बर माह में 06 से 30 नवम्बर तक होगा निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण सोनभद्र. नवम्बर माह में 06 से 30 नवम्बर तक होगा निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण
  • म्योरपुर. किरबिल-आरंगपानी मार्ग पर भीषण हादसा! दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल म्योरपुर. किरबिल-आरंगपानी मार्ग पर भीषण हादसा! दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल
  • डाला. डीजल चोरी कर बेचने वाले गिरोह का चोपन पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार डाला. डीजल चोरी कर बेचने वाले गिरोह का चोपन पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
  • बीजपुर. सीआईएसएफ फायर विंग ने विद्यार्थियों को सिखाए आग से बचाव के गुर, 390 छात्र-छात्राएं हुए लाभान्वित बीजपुर. सीआईएसएफ फायर विंग ने विद्यार्थियों को सिखाए आग से बचाव के गुर, 390 छात्र-छात्राएं हुए लाभान्वित
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement