संवाददाता@वीरेंद्र यादव…..

रविवार को शांति व्यवस्था बनाए रखने और संभावित विवाद को रोकने के लिए पुलिस ने रविवार को पांच लोगों को मिसिरा से शांतिभंग में गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में प्राप्त सूचना के आधार पर प्रथम पक्ष के सत्यम मिश्रा, दुर्गेश गिरी और सौरभ शुक्ला निवासी खड़िया तथा द्वितीय पक्ष के रोहित सिंह और विनोद गुप्ता निवासी चिल्काटाड़ बस्ती को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया|