• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दुद्धी. पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक नंबर का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

JK Gupta by JK Gupta
November 1, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@उपेंद्र तिवारी…..


अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने रविवार, 1 नवंबर 2026 की सुबह एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आकाश रावत पुत्र गिलेंद्र रावत, निवासी काली मोहल्ला, वार्ड नंबर-1, कस्बा दुद्धी, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है।

पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी दुद्धी के कुशल निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक दुद्धी विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी।

इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि स्थानीय थाने में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 284/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त बढ़नी नाला स्थित रेलवे स्टेशन दुद्धी के पास सड़क पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए रविवार सुबह करीब 6:30 बजे मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 87 एवं 65(1) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 3/4(2) के तहत मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय सोनभद्र भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक संजय सिंह तथा कांस्टेबल विनोद कुमार शामिल रहे।

Views: 40
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

घोरावल. सेवानिवृत्ति पर एडीओ (पंचायत) रामचरण कुशवाहा को दी गई भावभीनी विदाई

Next Post

सोनभद्र. सरस्वती नाट्य कला में दिखा रामायण का अद्भुत दृश्य, अंगद-रावण संवाद ने बांधा समां

Next Post

सोनभद्र. सरस्वती नाट्य कला में दिखा रामायण का अद्भुत दृश्य, अंगद-रावण संवाद ने बांधा समां

Related Posts

  • सोनभद्र. निर्वाचक नामावली में नाम कटवाने के लिए गलत शिकायत करना पड़ेगा भारी, एक वर्ष तक की हो सकती है जेल सोनभद्र. निर्वाचक नामावली में नाम कटवाने के लिए गलत शिकायत करना पड़ेगा भारी, एक वर्ष तक की हो सकती है जेल
  • सोनभद्र. “सोनभद्र लाइव न्यूज़” ने शुरू किया विधायक रिपोर्ट कार्ड सर्वे; जनता के बीच जाएगी टीम सोनभद्र. “सोनभद्र लाइव न्यूज़” ने शुरू किया विधायक रिपोर्ट कार्ड सर्वे; जनता के बीच जाएगी टीम
  • सोनभद्र. त्योहारों से पहले पुलिस अलर्ट, बाजारों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर मंथन सोनभद्र. त्योहारों से पहले पुलिस अलर्ट, बाजारों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर मंथन
  • सोनभद्र. सरस्वती नाट्य कला में दिखा रामायण का अद्भुत दृश्य, अंगद-रावण संवाद ने बांधा समां सोनभद्र. सरस्वती नाट्य कला में दिखा रामायण का अद्भुत दृश्य, अंगद-रावण संवाद ने बांधा समां
  • घोरावल. सेवानिवृत्ति पर एडीओ (पंचायत) रामचरण कुशवाहा को दी गई भावभीनी विदाई घोरावल. सेवानिवृत्ति पर एडीओ (पंचायत) रामचरण कुशवाहा को दी गई भावभीनी विदाई
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement