संवाददाता@विजय अग्रहरी……


घोरावल विकासखंड सभागार में शनिवार देर शाम सहायक विकास अधिकारी पंचायत रामचरण कुशवाहा के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। वह पिछले दो वर्षों से घोरावल विकासखंड में सहायक विकास अधिकारी पंचायत के पद पर कार्यरत थे।

इस अवसर पर क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों, ब्लॉक कर्मचारियों एवं नागरिकों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। खंड विकास अधिकारी नितिन कुमार ने अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। वहीं ब्लॉक प्रमुख दीपक सिंह पटेल ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की।

विदाई समारोह के दौरान श्री कुशवाहा कई बार भावुक हो गए। सहकर्मियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से मिले स्नेह को देखकर उनकी आंखें नम हो गईं।

इस मौके पर आनंद पटेल, गोविंद सिंह, जावेद अख्तर, गुड्डू गुप्ता, विकास सिंह, प्रमोद कुमार, रमाशंकर, शंकर प्रसाद, जितेंद्र कुमार, नरेश सिंह, विपिन सिंह, कांति सिंह, सर्वेश गिरी, अर्जुन सहित ब्लॉक के कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।