• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली में राष्ट्रीय एकता एवं सतर्कता जागरूकता रैली का आयोजन

JK Gupta by JK Gupta
October 31, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@वीरेंद्र यादव…..


‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ का संदेश लेकर निकला वॉकथॉन, अधिकारियों-कर्मचारियों सहित विद्यार्थियों और कॉलोनीवासियों ने लिया हिस्सा


एनटीपीसी सिंगरौली में राष्ट्रीय एकता दिवस एवं सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को राष्ट्रीय एकता रैली और सतर्कता जागरूकता वॉकथॉन का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति का संदेश दिया गया।

रैली का शुभारंभ अंबेडकर भवन, टाउनशिप परिसर से हुआ, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए सिद्धार्थ भवन अतिथि गृह पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें एनटीपीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों, सीआईएसएफ जवानों, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और कॉलोनीवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) अगम प्रकाश तिवारी तथा महाप्रबंधक (प्रचालन एवं ईंधन प्रबंधन) अंजन कुमार पाल ने उपस्थित लोगों को सतर्कता जागरूकता की शपथ दिलाई। सभी ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के साथ अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में ईमानदारी, निष्पक्षता तथा पारदर्शिता अपनाने का संकल्प लिया।

प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए अगम प्रकाश तिवारी ने कहा कि सत्यनिष्ठा सतत एवं समावेशी समृद्धि का आधार है। किसी भी संस्थान की वास्तविक प्रगति पारदर्शी कार्यप्रणाली, निष्पक्ष निर्णय और जवाबदेही से सुनिश्चित होती है। प्रत्येक कर्मचारी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करना चाहिए। अभियान के तहत इससे पूर्व बच्चों, महिलाओं, एनटीपीसी एवं सीआईएसएफ कर्मियों तथा संविदा कर्मचारियों की सहभागिता से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, संवाद और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

इनके माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों में नैतिक मूल्यों, जिम्मेदार नागरिक आचरण और भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता का संदेश पहुंचाया गया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक सुनील कुमार मिश्रा, सौमित्र घोष, अवनीश कुमार सिंह, सीआईएसएफ कमांडेंट विवेक आर्य, सतर्कता प्रमुख सुशोभन दास, मानव संसाधन प्रमुख प्रणव वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि, कर्मचारी और उनके परिजन उपस्थित रहे। डॉ. अंबेडकर विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने भी सहभागिता की।

कार्यक्रम का संयोजन सतर्कता प्रमुख सुशोभन दास ने किया। रैली का समापन सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और नैतिक आचरण को दैनिक कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Views: 40
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. इस दिवाली अपने घर के साथ छोटे दुकानदारों के घरों में भी जलाएं खुशियों के दीये

Next Post

चुर्क. चुर्क में चोरों का आतंक, तीन वाहनों को बनाया निशाना; दो की बैटरी चोरी, तीसरी को किया क्षतिग्रस्त

Next Post

चुर्क. चुर्क में चोरों का आतंक, तीन वाहनों को बनाया निशाना; दो की बैटरी चोरी, तीसरी को किया क्षतिग्रस्त

Related Posts

  • बीजपुर. काव्य संध्या में गूंजा ‘फिर से हमें पटेल चाहिए, आतंकियों पर नकेल चाहिए
  • चुर्क. चुर्क में चोरों का आतंक, तीन वाहनों को बनाया निशाना; दो की बैटरी चोरी, तीसरी को किया क्षतिग्रस्त
  • सोनभद्र. इस दिवाली अपने घर के साथ छोटे दुकानदारों के घरों में भी जलाएं खुशियों के दीये
  • बीजपुर. हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल में सरदार पटेल की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
  • रेणुकूट. बोलेरो और म्योरपुर थाने की सरकारी गाड़ी में टक्कर, कई लोगों को आई हल्की चोटें
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement