• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सरदार पटेल जयंती पर 28 से 31 अक्टूबर तक होंगे विविध कार्यक्रम

JK Gupta by JK Gupta
October 27, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..भाजपा जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता कर जिलाध्यक्ष ने दी कार्यक्रमों की जानकारी


भारतीय जनता पार्टी जिला सोनभद्र के जिला कार्यालय पर मंगलवार को जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता की अध्यक्षता में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इसमें 28 से 31 अक्टूबर तक जिले में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। 28 अक्टूबर को गोष्ठी और 31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने जीवनभर किसानों, मजदूरों और ग्रामीण भारत के हितों के लिए काम किया।

खेड़ा सत्याग्रह और बारडोली सत्याग्रह में किसानों का नेतृत्व कर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। बारडोली आंदोलन की सफलता के बाद उन्हें सरदार की उपाधि मिली।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री और उपप्रधानमंत्री के रूप में सरदार पटेल ने देश की एकता और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत किया। आजादी के समय देश में मौजूद सैकड़ों रियासतों के भारत में विलय में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके प्रयासों से देश की एकता और अखंडता को मजबूती मिली।

जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकारों ने लंबे समय तक सरदार पटेल के योगदान को उचित सम्मान नहीं दिया। उन्हें वर्ष 1991 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

प्रेसवार्ता में जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, अशोक कुमार मौर्य, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष निशांत कुशवाहा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी और अमन वर्मा मौजूद रहे।

Views: 42
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

बीजपुर. जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, जमकर चलीं लाठियां

Next Post

बीजपुर. अज्ञात टेलर की चपेट में आने से दुधारू गाय के दो पैर फ्रैक्चर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Next Post

बीजपुर. अज्ञात टेलर की चपेट में आने से दुधारू गाय के दो पैर फ्रैक्चर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Related Posts

  • सोनभद्र. हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती सोनभद्र. हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती
  • कोन. संदिग्ध परिस्थिति में कुआं में मिला युवक का शव हड़कंप कोन. संदिग्ध परिस्थिति में कुआं में मिला युवक का शव हड़कंप
  • बीजपुर. भास्कर क्लब ने छठ व्रतियों के बीच वितरित किए कंबल बीजपुर. भास्कर क्लब ने छठ व्रतियों के बीच वितरित किए कंबल
  • सोनभद्र. उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न सोनभद्र. उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न
  • ओबरा. Breaking; बिजली परियोजना में जहरीली गैस रिसाव की चपेट में आया श्रमिक, मौत ओबरा. Breaking; बिजली परियोजना में जहरीली गैस रिसाव की चपेट में आया श्रमिक, मौत
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement