• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. अज्ञात टेलर की चपेट में आने से दुधारू गाय के दो पैर फ्रैक्चर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

JK Gupta by JK Gupta
October 27, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा…..


— बीजपुर–बैढ़न बाईपास पर सुबह से शाम तक आवागमन रहा बाधित, तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग


बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बीजपुर के टोला शांतिनगर में मंगलवार की सुबह अज्ञात टेलर वाहन की चपेट में आने से एक दुधारू गाय के दो पैर फ्रैक्चर हो गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बैढ़न–बीजपुर बाईपास पर सुबह से शाम तक चक्काजाम कर दिया, जिससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

पीड़ित पशुपालक आकाश पाल पुत्र स्वर्गीय राधे पाल सहित देवदास यादव, देवमुनी पाल, मोहन पाल, राजनारायण, किशोरी पाल, मांकुवर देवी, रीता देवी, लक्ष्मी पाल, दिनेश पाल, अजय पाल, सूरज पाल और रुद्र देव यादव ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब पौने आठ बजे गाय को चराने के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान एनटीपीसी रिहंद के राख बांध पर राख लोड करने जा रहे एक टेलर वाहन की चपेट में आने से गाय के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। गंभीर चोट के कारण गाय का खड़ा होना और चलना मुश्किल हो गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर भारी वाहन चालक तेज रफ्तार से चलते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। सड़क पर पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बकरी, बकरा, बछिया सहित अन्य मवेशियों को चराने के लिए जंगल ले जाते समय सड़क पार करने के दौरान कई बार हादसे हो जाते हैं। इससे पशुओं की मौत हो जाती है या वे गंभीर रूप से घायल होकर अपंग हो जाते हैं।

घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सुबह से शाम तक सड़क जाम रखकर तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की।

सूचना मिलने पर बीजपुर के प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने एन�

Views: 47
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. सरदार पटेल जयंती पर 28 से 31 अक्टूबर तक होंगे विविध कार्यक्रम

Next Post

घोरावल. जनगणना-2027 के लिए 200 शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

Next Post

घोरावल. जनगणना-2027 के लिए 200 शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

Related Posts

  • सोनभद्र. हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती सोनभद्र. हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती
  • कोन. संदिग्ध परिस्थिति में कुआं में मिला युवक का शव हड़कंप कोन. संदिग्ध परिस्थिति में कुआं में मिला युवक का शव हड़कंप
  • बीजपुर. भास्कर क्लब ने छठ व्रतियों के बीच वितरित किए कंबल बीजपुर. भास्कर क्लब ने छठ व्रतियों के बीच वितरित किए कंबल
  • सोनभद्र. उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न सोनभद्र. उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न
  • ओबरा. Breaking; बिजली परियोजना में जहरीली गैस रिसाव की चपेट में आया श्रमिक, मौत ओबरा. Breaking; बिजली परियोजना में जहरीली गैस रिसाव की चपेट में आया श्रमिक, मौत
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement