• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. अवैध अस्पतालों पर शिकंजे की तैयारी, पंजीकृत अस्पतालों की सूची होगी सार्वजनिक

JK Gupta by JK Gupta
October 27, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..कलेक्ट्रेट, मेडिकल कॉलेज, तहसील और बस अड्डों पर लगेंगी होर्डिंग, मरीजों को इलाज से पहले डॉक्टर की योग्यता जांचने की सलाह


जिले में अवैध अस्पतालों और अप्रशिक्षित चिकित्सकों के जरिए इलाज करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग जनजागरूकता अभियान चलाएगा। इसके तहत जिले के पंजीकृत अस्पतालों, पैथोलॉजी, कलेक्शन सेंटरों और रेडियोलॉजी सेंटरों की सूची सार्वजनिक की जाएगी।

साथ ही प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिंग और पोस्टर लगाकर लोगों को इलाज कराने से पहले अस्पताल के पंजीकरण और डॉक्टर की योग्यता की जानकारी लेने के लिए जागरूक किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कुमार मिश्र ने बताया कि जिले में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें पंजीकरण आवेदन निरस्त होने या नवीनीकरण नहीं होने के बावजूद अस्पताल संचालित किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से समय-समय पर सील करने और प्राथमिकी दर्ज कराने जैसी कार्रवाई भी की जाती है, लेकिन इसके बावजूद ऐसे अस्पतालों पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है। इसे देखते हुए लोगों को जागरूक करने की पहल की जा रही है।

सीएमओ ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के मुख्य द्वार, जिलाधिकारी कार्यालय, तहसीलों, बस अड्डों और प्रमुख चौराहों पर होर्डिंग लगाई जाएंगी। इनके माध्यम से लोगों को बताया जाएगा कि जिस अस्पताल में वे इलाज करा रहे हैं, वह पंजीकृत है या नहीं। साथ ही इलाज करने वाले डॉक्टर की योग्यता और संबंधित बीमारी के उपचार में उनकी विशेषज्ञता की जानकारी लेने की अपील की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कई बार अस्पताल और इलाज करने वाले चिकित्सक के पंजीकरण की जानकारी नहीं होने के कारण मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गलत इलाज से लोगों की जान तक चली जाती है और परिवारों को नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए निजी अस्पतालों में भी इलाज कराने से पहले जरूरी जानकारी हासिल करना बेहद जरूरी है।

सीएमओ के मुताबिक, अभियान के तहत पंजीकृत अस्पतालों की सूची के साथ संबंधित नोडल अधिकारियों के संपर्क नंबर भी सार्वजनिक किए जाएंगे। शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने की भी योजना है, ताकि बिना पंजीकरण या अनधिकृत चिकित्सकों के माध्यम से अस्पताल संचालन की सूचना मिलने पर विभाग त्वरित कार्रवाई कर सके। उन्होंने बताया कि आने वाले दो-तीन दिनों में होर्डिंग लगाने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

Views: 37
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

शक्तिनगर. महर्षि वाल्मीकि जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य संध्या का आयोजन

Next Post

चुर्क. राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में एआई आधारित ऊर्जा प्रबंधन पर पांच दिवसीय कार्यक्रम का दूसरा दिन संपन्न

Next Post

चुर्क. राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में एआई आधारित ऊर्जा प्रबंधन पर पांच दिवसीय कार्यक्रम का दूसरा दिन संपन्न

Related Posts

  • सोनभद्र. हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती सोनभद्र. हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती
  • कोन. संदिग्ध परिस्थिति में कुआं में मिला युवक का शव हड़कंप कोन. संदिग्ध परिस्थिति में कुआं में मिला युवक का शव हड़कंप
  • बीजपुर. भास्कर क्लब ने छठ व्रतियों के बीच वितरित किए कंबल बीजपुर. भास्कर क्लब ने छठ व्रतियों के बीच वितरित किए कंबल
  • सोनभद्र. उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न सोनभद्र. उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न
  • ओबरा. Breaking; बिजली परियोजना में जहरीली गैस रिसाव की चपेट में आया श्रमिक, मौत ओबरा. Breaking; बिजली परियोजना में जहरीली गैस रिसाव की चपेट में आया श्रमिक, मौत
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement