Last Updated:
बॉलीवुड में हमेशा से हॉरर फिल्मों का क्रेज रहा है. कुछ कम बजट फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा करिश्मा कर दिखाया जिसकी किसी को उम्मीद भी नहीं थी. साल 2018 में आई ‘तुम्बाड’ का हाल भी कुछ हनुमान अंश जैसा ही था. पहली बार जब फिल्म थिएटर्स में रिलीज हुई तो मेकर्स की बजट तक वसूलने में हालत खराब हो गई, लेकिन दूसरी बार कुछ ऐसा चमत्कार हुआ कि हर कोई हैरान रह गया.
नई दिल्ली. पहली बार ‘तुम्बाड’ साल 2018 में 12 अक्टूबर को रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों का बिलकुल अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था. बजट तक वसूलने में मेकर्स की हालत खराब हो गई. लेकिन 6 साल बाद 13 सितंबर 2024 को ‘तुम्बाड’ को थिएटर्स में री-रिलीज किया गया और इसने हनुमान अंश जैसा ही करिश्मा कर दिखाया. फिल्म की कमाई किसी चमत्कार से कम नहीं थी.
मीडिया रिपोर्ट्स की अनुसार ‘तुम्बाड’ का बजट 15 करोड़ रुपये था. पहली बार फिल्म को फ्लॉप घोषित कर दिया गया था, लेकिन री-रिलीज पर इसने इतनी जमकर कमाई कि हर कोई हैरान रह गया. पहली फिल्म की शानदार सफलता के बाद अब मेकर्स इसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं. फिल्म की सफलता के बाद मेकर्स ने इसपर बड़ा दांव लगाया है.
पहले महज 5 करोड़ के बजट में बनी फिल्म अब 10 गुना ज्यादा लागत के साथ बनाई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार ‘तुम्बाड’ 2 का बजट 150 करोड़ रुपये है. अब जब बजट 10 गुना बढ़ा दिया गया है तो इसको लेकर उम्मीदें भी काफी ज्यादा हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फिल्म के 8 साल पूरे होने पर सोहम शाह ने वैराइटी इंडिया के साथ बातचीत में इसके सीक्वल को लेकर अपडेट दी. ‘तुम्बाड’ के प्रोड्यूसर सोहम शाह से जब पूछा गया कि आखिर फिल्म को बनाने में इतना समय क्यों लगा तो वो कहते हैं कि अच्छी चीजों में समय लगता है.
सोहम शाह कहते हैं कि उनका मानना है कि लिखने में काफी समय लगता है. ये एक ऐसा काम है जो धीरे-धीरे ही होना चाहिए. मुझे इस आइडिया पर काम करने में काफी समय लगा. आपको स्टोरी भले ही आसानी से मिल सकती है लेकिन उस कहानी को फिल्म के लिए गढ़ने में काफी समय लगता है.
वो आगे कहते हैं कि वो सिर्फ इसलिए ‘तुम्बाड’ का सीक्वल नहीं बनाना चाहते हैं क्योंकि पहली फिल्म को इतना प्यार मिला. वो इसलिए भी फिल्म बनाना चाहते हैं ताकि उन्हें ऐसा लगे कि वो कुछ नया और बिलकुल अलग बना रहे हैं.
सोहन शाह ने कहा कि उन्हें ‘तुम्बाड’ लिखने में 5 साल का समय लगा और ये समय उनके लिए बहुत जरूरी था. वो कहते हैं कि ‘तुम्बाड’ का सफर एक दशक पहले शुरू हुआ था. उन्होंने साल 2012 में इस फिल्म की कहानी लिखनी शुरू की थी. कई बार कहानी को रीराइट किया गया था. उन्होंने साल 2015 में शूटिंग की और शूटिंग के दौरान भी कई बार फिल्म की कहानी बदली गई.
‘तुम्बाड’ के सीक्वल के बारे में बात करते हुए प्रोड्यूसर कहते हैं कि ये फिल्म कुछ नया और अनदेखा लेकर आ रही है. फिल्म कुछ ऐसा पेश करने वाली है जो हमने कभी नहीं देखा था. आपको लग रहा होगा कि आप ‘तुम्बाड’ की दुनिया को जानते हो लेकिन फिल्म आपको सरप्राइज करेगी. ‘तुम्बाड’ 2 3 दिसंबर, 2027 को रिलीज होने वाली है. इस सीक्वल फिल्म में आलिया भट्ट और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भी एंट्री हो गई है.

