• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. पटवध-बसुआरी मार्ग पर निर्माणाधीन सेतु को नवंबर में पूर्ण करने के निर्देश, सड़क कार्य में लाएं तेजी

JK Gupta by JK Gupta
October 12, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0……


Sonbhadra। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपद में संचालित विकास परियोजनाओं की प्रगति के क्रम में पटवध-बसुआरी मार्ग एवं घाघर नदी पर निर्माणाधीन सेतु परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की भौतिक प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित समयसीमा के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पटवध से बसुआरी मार्ग परियोजना की भौतिक प्रगति वर्तमान में 43 प्रतिशत है। इस परियोजना को पूर्ण करने की पुनरीक्षित तिथि 31 मार्च 2027 निर्धारित है।

इसी मार्ग पर मुख्य जिला मार्ग के किलोमीटर-3 में घाघर नदी पर सेतु एवं पहुंच मार्ग का निर्माण जिला खनिज न्यास फाउंडेश की परियोजना के अंतर्गत कराया जा रहा है। इस परियोजना की भौतिक प्रगति 80 प्रतिशत है तथा कार्य पूर्ण करने की निर्धारित तिथि 31 अक्टूबर 2026 है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एवं संबंधित विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि घाघर नदी पर निर्माणाधीन पुल का निर्माण नवंबर माह तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पटवध-बसुआरी मार्ग के निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए उसे निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए यह सुनिश्चित करें कि कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण हों।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराकर आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

इस मौके पर अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार, अपर संख्याधिकारी जय सिंह, अधिशासी अभियंता मनोज नायक, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे

Views: 54
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. ‘हमारी कीर्ति अभियान’ के तहत कीर्ति और गौरी को मिला उपहार

Next Post

Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वाले आज पैसों को लेकर रहें सावधान, बिजनेस में लाभ के योग, पार्टनर से हो सकता है झगड़ा

Next Post
Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वाले आज पैसों को लेकर रहें सावधान, बिजनेस में लाभ के योग, पार्टनर से हो सकता है झगड़ा

Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वाले आज पैसों को लेकर रहें सावधान, बिजनेस में लाभ के योग, पार्टनर से हो सकता है झगड़ा

Related Posts

  • सोनभद्र. सपा जिला कार्यालय में मनाई गई महात्मा ज्योतिराव फुले की पुण्यतिथि, संगोष्ठी में उनके विचारों को किया याद सोनभद्र. सपा जिला कार्यालय में मनाई गई महात्मा ज्योतिराव फुले की पुण्यतिथि, संगोष्ठी में उनके विचारों को किया याद
  • डाला. अल्ट्राटेक पार्किंग के सामने बड़ा हादसा टला, कोयला लोड हाइवा ने ट्रक में मारी जोरदार टक्कर डाला. अल्ट्राटेक पार्किंग के सामने बड़ा हादसा टला, कोयला लोड हाइवा ने ट्रक में मारी जोरदार टक्कर
  • जुगैल. घर से निकले 62 वर्षीय व्यक्ति का पहाड़ी पर फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम जुगैल. घर से निकले 62 वर्षीय व्यक्ति का पहाड़ी पर फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
  • सोनभद्र. 200 मीटर जर्जर सड़क और टूटी नाली के ढक्कन से हादसों का खतरा, वार्ड 9 के लोग परेशान सोनभद्र. 200 मीटर जर्जर सड़क और टूटी नाली के ढक्कन से हादसों का खतरा, वार्ड 9 के लोग परेशान
  • सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज मंडल में दिनेश भारती बने अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज मंडल में दिनेश भारती बने अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement