• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. अनपरा में टावर पर चढ़ी युवती, चार घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारा गया

JK Gupta by JK Gupta
October 12, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0….


Sonbhadra। अनपरा थाना क्षेत्र स्थित तापीय परियोजना के आवासीय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब शॉपिंग सेंटर के पास एक युवती मोबाइल नेटवर्क टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही अनपरा पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए परियोजना की सिक्योरिटी टीम और दमकल कर्मियों को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस, सुरक्षा कर्मियों और दमकल टीम ने युवती से बातचीत कर उसे नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया।

बताया गया कि युवती को समझाने-बुझाने और सुरक्षित नीचे उतारने के लिए करीब चार घंटे तक प्रयास चलता रहा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी युवती से बातचीत कर उसे किसी तरह नीचे उतरने के लिए समझाया। काफी देर तक चले प्रयास के बाद आखिरकार युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

युवती के टावर पर चढ़ने के पीछे प्रेम प्रसंग में नाराजगी की चर्चा सामने आ रही है, हालांकि घटना की वास्तविक वजह को लेकर पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। युवती के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। मामले को लेकर पुलिस द्वारा आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।

Views: 5
Post image
Previous Post

तलाक के बाद भी नहीं टूटा रिश्ता! ईशा देओल ने एक्स हसबैंड भरत तख्तानी पर लुटाया प्यार, पोस्ट में दिखी बॉन्डिंग

Next Post

सोनभद्र. ‘हमारी कीर्ति अभियान’ के तहत कीर्ति और गौरी को मिला उपहार

Next Post

सोनभद्र. 'हमारी कीर्ति अभियान’ के तहत कीर्ति और गौरी को मिला उपहार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement