Last Updated:
नाना पाटेकर की मौत के बाद जहां एक तरफ इंडस्ट्री के लोग उनका गुणगान कर रहे हैं. उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ तनुश्री दत्ता ने अपनी आपबीती दोहराई और इन सबके बीच अब सिंगर सोना माहापात्रा और चिन्मई श्रीपदा ने नाना पाटेकर के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया. दोनों सिंगर्स ने उन लोगों पर भी नाराजगी जाहिर की जो नाना पाटेकर की मौत के बाद उनकी तारीफ कर रहे हैं.
चिन्मई श्रीपदा ने नाना पाटेकर की तारीफ करने वालों पर गुस्सा जाहिर किया.
नई दिल्ली. 8 अक्टूबर को नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया. उनकी मौत की खबर आते ही फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया. हर तरफ उनको श्रद्धांजलि दी जाने लगी और उनकी तारीफों के पुल बांधे जाने लगे. इस बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने जब अपनी आपबीती दोहराई तो उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया. लेकिन अब सिंगर चिन्मई श्रीपदा और सोना महापात्रा एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आ गई हैं. चिन्मई ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में नाना पाटेकर की वाहवाही करने वालों को आईना दिखाते हुए याद दिलाया कि नाना पर सिर्फ एक नहीं बल्कि कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे.
पहले सिंगर सोना महापात्रा ने एक्स पर कई सारे पोस्ट शेयर कर इस बात का सबूत दिया कि नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता के अलावा भी कई महिलाएं हैरसमेंट का आरोप लगा चुकी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक असिस्टेंट डायरेक्टर के उस कमेंट को शेयर किया, जिसमें नाना पाटेकर की मौजूदगी वाले फिल्म सेट पर कथित यौन दुर्व्यवहार देखने का दावा किया गया था.
चिन्मई श्रीपदा ने नाना पाटेकर की तारीफ करने वालों पर गुस्सा जाहिर किया
चिन्मई श्रीपदा एक्स पोस्ट (फोटो साभार x@Chinmayi)
अब चिन्मई श्रीपदा ने सोना महापात्रा के पोस्ट को रीशेयर करते हुए लोगों को नाना पाटेकर की काली करतूतों की याद दिलाई है. वो अपने पोस्ट में नाना की मौत की बात उनकी तारीफ में कसीदे पढ़नेवालों पर तंज कसती हैं. सिंगर ने नाना का गुणगान करने वालों के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की. वो सोना महापात्रा के पोस्ट को रीशेयर करते हुए लिखती हैं, ‘जो लोग लगातार नाना पाटेकर का गुणगान कर रहे हैं उन्हें याद दिला दूं कि उसने महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया था. सिर्फ एक महिला के साथ नहीं बल्कि कई महिलाओं का उत्पीड़न किया था’.
सोना महापात्रा ने भी दिखाए सबूत
सोना महापात्रा एक्स पोस्ट (फोटो साभार एक्स @sonamohapatra)
अब अगर सोना महापात्रा के पोस्ट की बात करें तो उन्होंने कई सारे स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं. ये स्क्रीनशॉट उस असिस्टेंट डायरेक्टर के बताए जा रहे हैं जिसने सेट पर नाना पाटेकर को महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करते देखा. सोना लिखती हैं,’ एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने सेट पर दुर्व्यवहार करते देखा’.
वो आगे अपने पोस्ट में लिखती हैं, ‘इसके बावजूद गुणगान जारी है. हम किसी एक महिला का विश्वास कैसे कर सकते हैं, लेकिन आपको किसी महिला पर यकीन करने के लिए कितने सबूत चाहिए 10 या 100? किसी का टैलेंट उसके सही होने का प्रमाण नहीं है. न ही किसी का दानवीर होना उसके सही होने का सबूत है और न ही मरने के बाद कोई दूध का धुला हो जाता है’.
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर की मौत के बाद वीडियो शेयर कर अपना रिएक्शन दिया था. एक्ट्रेस का कहना है कि नाना ने जीवित रहते हुए उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी और मरने के बाद भी उन्हें परेशान करते हुए गए.
About the Author

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
और पढ़ें

