Last Updated:
Shraddha Dubey News: मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर श्रद्धा दुबे और उसके पति की है. साथ ही यह भी बताया गया है कि श्रद्धा दुबे एक बच्चे की मां भी है.
पति के साथ श्रद्धा दुबे की तस्वीर वायरल.
लखनऊः रेस्टोरेंट कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में फरार चल रही मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस जब श्रद्धा दुबे के फ्लैट पर पहुंची तो वहां पर आपत्तिजनक दवाईयां मिलीं. बताया जा रहा है कि यह शक्तिवर्धक दवाइयां थीं. साथ ही यह भी पता चला है कि घटना के समय फ्लैट में श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि मौजूद थी. इसके अलावा पुलिस ने जब श्रद्धा की कॉल डिटेल खंगाली तो उसमें बिल्डर, नेता, कई रसूखदारों के नंबर मिले हैं.
अयोध्या की तरफ भागी थी श्रद्धा दुबे
पुलिस सूत्रों के मुताबिक शिवा की मौत के बाद श्रद्धा अयोध्या की तरफ भागी थी. हजरतगंज पुलिस टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. दिल्ली से लेकर नेपाल तक पुलिस की टीम सक्रिय हो गई है. पांच संदिग्धों से पुलिस की पूछताछ जारी है. बताया जाता है कि श्रद्धा दुबे की पहले शादी हो चुकी है. पहले पति से तलाक और एक बेटा होने की बात भी सामने आई है. सोशल मीडिया में श्रद्धा दुबे की शादी की एक फोटो भी वायरल हो रही है.
पति के साथ रायबरेली रहती थी श्रद्धा दुबे
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रायबरेली में पति प्रिंस दुबे के साथ रहने वाली श्रद्धा दुबे करीब दस साल पहले उसे छोड़कर लखनऊ आ गई थी. बताया जा रहा है कि बड़े स्तर पर पैसा कमाने और करोड़पति बनने की चाह में उसने लखनऊ में मॉडलिंग शुरू की. इसके बाद हाईप्रोफाइल लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई और पार्टियों में शामिल होने लगी. रायबरेली में रहने के दौरान श्रद्धा का पति से विवाद होता था. वह लखनऊ आना चाहती थी. जबकि पति रायबरेली में ही रहने के पक्ष में था.
लोगों से पैसा ऐंठती थी श्रद्धा दुबे
दैनिक जागरण की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि श्रद्धा लोगों से नजदीकी बढ़ाकर उनसे रुपये लेती थी. कुछ लोगों के वीडियो बनाने और उनके जरिए दबाव बनाने की भी बात सामने आई है. हालांकि इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है.
About the Author

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
और पढ़ें

