• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Drishyam 3 Box Office Day 10: ‘दृश्यम 3’ ने 10वें दिन रच दिया इतिहास, धुआं-धुआं हुआ बॉक्स ऑफिस, 300 करोड़ क्लब में फिल्म ने मारी जोरदार एंट्री

Admin by Admin
October 12, 2026
in मनोरंजन
0
Drishyam 3 Box Office Day 10: ‘दृश्यम 3’ ने 10वें दिन रच दिया इतिहास, धुआं-धुआं हुआ बॉक्स ऑफिस, 300 करोड़ क्लब में फिल्म ने मारी जोरदार एंट्री


Last Updated:October 11, 2026, 23:17 IST

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. रिलीज के 10वें दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए 300 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है. विजय सलगांवकर की कहानी ने दर्शकों का ऐसा दिल जीता कि यह अजय देवगन के फिल्मी करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. इस मूवी की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. कमाल की बात है कि 10 दिन के अंदर ही इस मूवी ने 300 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री मार दी है. चलिए आपको बताते हैं कि अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने भारत में अब तक कितने करोड़ रुपये का टोटल बिजनेस कर लिया है.

विजय सलगांवकर की कहानी देखने के लिए फैंस पहले से ही बेताब थे और फिल्म रिलीज होते ही सिनेमाघरों में छा गई. शानदार रिव्यूज मिलने के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई के साथ शुरुआत की थी. हालांकि, वीकडेज में थोड़ी सुस्ती जरूर आई, लेकिन वीकेंड आते ही फिल्म ने फिर से रफ्तार पकड़ ली और शानदार बिजनेस किया. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे रविवार रात 11 बजे तक 23 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिससे इसका कुल कलेक्शन अब सीधे 309.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. वहीं, इसकी वर्ल्डवाइड कमाई 480.40 करोड़ रुपये हो चुकी है. अगले एक या दो दिनों में ‘दृश्यम 3’ 500 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री मार देगी. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

Add News18 as
Preferred Source on Google

खास बात है कि ‘दृश्यम 3’ अजय देवगन के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई. एडवांस बुकिंग से फिल्म ने 27 करोड़ रुपये बटोर लिए थे. इसके बाद पहले ही दिन फिल्म ने देशभर में 66.75 करोड़ रुपये का ताबड़तोड़ कलेक्शन किया. यह हिंदी सिनेमा के इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली मूवी है. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 53.50 करोड़ रुपये कमाए और रविवार को तो गजब की छलांग लगाते हुए सीधे 61 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर डाला. फिल्म की कमाई में सोमवार को थोड़ी गिरावट जरूर आई और इसने 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

यह गिरावट मंगलवार को भी जारी रही और फिल्म ने 19.50 करोड़ रुपये कमाए, जबकि बुधवार को यह आंकड़ा 15.50 करोड़ रुपये रहा. इसके साथ ही फिल्म का पहला हफ्ता 245.50 करोड़ रुपये की शानदार कुल कमाई के साथ खत्म हुआ. दूसरे शनिवार को फिल्म ने फिर से रफ्तार पकड़ी और 26.50 करोड़ रुपये बटोर लिए. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

‘दृश्यम 3’ ने कमाई के मामले में ‘दृश्यम 2’ और ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है और यह अजय देवगन के करियर की की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. ‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में लौटे हैं. उनके साथ फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत जैसे सितारे हैं. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

सौरभ शुक्ला ने फिल्म के दूसरे पार्ट की तरह इस बार भी एक खास कैमियो में अपनी वापसी की है. ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ को स्टार स्टूडियो18 और पैनोरमा स्टूडियोज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म के निर्देशन की कमान एक बार फिर अभिषेक पाठक ने संभाली है, जिन्होंने आमिल कियान खान और परवेज शेख के साथ मिलकर इसकी कहानी भी लिखी है. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

October 11, 2026, 23:17 IST



Source link

Views: 3
Post image
Previous Post

वृषभ राशिफल: नौकरी में प्रमोशन के योग, शेयर बाजार से मुनाफा, जानें लव लाइफ और करियर के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Next Post

Sushant Sinha Desh Ki Pathshala: यूपी में ओवैसी की नई चाल, सपा-बसपा की बढ़ी बेचैनी, मुस्लिम वोटों पर किसका दावा?

Next Post
Sushant Sinha Desh Ki Pathshala: यूपी में ओवैसी की नई चाल, सपा-बसपा की बढ़ी बेचैनी, मुस्लिम वोटों पर किसका दावा?

Sushant Sinha Desh Ki Pathshala: यूपी में ओवैसी की नई चाल, सपा-बसपा की बढ़ी बेचैनी, मुस्लिम वोटों पर किसका दावा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement